Jammu: मकान में आग लगने से महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

Jammu: जम्मू में एक मकान में आग लगने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The Haryana Cabinet approved the Haryana Honourable Disposal of Dead Body Bill, 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Jammu: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नाजिया बेगम, उसकी बेटी अमीना और बेटे रिजवान के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार, द्रबशाला के बदहात-जशर गांव में खुर्शीद अहमद के घर पर तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लगी, जिसमें उसकी पत्नी तथा दो बच्चे फंस गए। घटना के वक्त वे सो रहे थे, इसलिए समय रहते घर से बाहर नहीं निकल पाए।

पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू में रविवार देर रात को गुज्जर बक्करवाल ‘ब्वॉयज हॉस्टल’ भी आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। बहरहाल, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स,निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट, इतने अंक लुढ़का

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड