Odisha: केंद्रपाड़ा में मध्य प्रदेश के दंपति पर भीड़ ने किया हमला

Odisha: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मध्य प्रदेश के एक दंपति पर भीड़ ने 'बच्चा चोर' होने के संदेह में हमला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Police/ Representatives
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock

Odisha: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में मध्यप्रदेश के एक दंपति पर प्लास्टिक का सामान बेचते समय भीड़ ने 'बच्चा चोर' होने के संदेह में कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि संतोष बंजारा (48) और उनकी पत्नी ममता सिंह बंजारा (45) नीमापुर गांव में स्टेशनरी और प्लास्टिक का सामान बेच रहे थे तभी भीड़ ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाया और निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पट्टामुंडई सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक पद्मालय प्रधान ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। दंपति से भी पूछताछ की जा रही है।'

Advertisement

उन्होंने कहा कि गांवों में अफवाह फैल रही थी कि 'बच्चा चोर' घूम रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड