बांग्लादेश के 78 लोगों को वापस भेजा जाएगा: ओडिशा पुलिस

Odisha: ओडिशा पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि बांग्लादेश के 78 लोगों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Religious conversions
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Odisha: ओडिशा पुलिस ने भारतीय समुद्री सीमा में कथित रूप से प्रवेश करने पर तटरक्षक बल द्वारा पकड़े गये 78 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पारादीप के पुलिस उपाधीक्षक संतोष जेना ने बुधवार को बताया कि जब सत्यापन के दौरान यह पता चला कि ये बांग्लादेशी मछुआरे हैं, तब यह निर्णय लिया गया।

इन बांग्लादेशी नागरिकों से भारतीय तटरक्षक बल, ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूछताछ की।

भारतीय तटरक्षक बल इन मछुआरों को पारादीप लाया था और फिर उसने उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि निर्णय के अनुसार पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों को तटरक्षक बल के अधिकारियों के हवाले करेगी और फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास बांग्लादेश तटरक्षक बल को सौंप दिया जाएगा।

दो गिरफ्तार बांग्लादेशियों-- राजीव चंद्र सिल और आर विश्वास ने कहा कि ओडिशा में पुलिसकर्मियों एवं अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ ‘अच्छा बर्ताव’ किया तथा उन्हें भोजन भी दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सदन में समान अवसर नहीं देने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा: सिब्बल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड