LIVE BLOG

अपडेटेड 14 January 2024 at 18:58 IST

शीतलहर का प्रकोप, लखनऊ में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, इस तारीख तक रहेंगे बंद

समूचा उत्तर भारत शीतलहर से जूझ रहा है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में तो सीएम योगी अयोध्या दौरे पर होंगे।

Follow : Google News Icon  
School Closed in Lucknow
लखनऊ में स्कूलों की छुट्टियां | Image: PTI

14 January 2024 at 18:56 IST

लखनऊ में स्कूल 16 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। 


14 January 2024 at 17:40 IST

अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। वह इस दौरान मंदिर परिसर में साफ सफाई करते नजर आए। 


Advertisement

14 January 2024 at 18:45 IST

22 जनवरी को राजस्थान में ड्राई डे

राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को राजस्थान में शराब की ब्रिकी नहीं होगी। भजनलाल सरकार ने इस दिन राज्य में ड्राई डे घोषित किया है। 


14 January 2024 at 15:29 IST

चंपत राय ने किया मशीनों का उद्घाटन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 22 जनवरी को होने वाले 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले प्रसाद और सामुदायिक भोजन (लंगर) बनाने के लिए दान की गई मशीनों का उद्घाटन किया।


Advertisement

14 January 2024 at 14:04 IST

मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर सलमान खुर्शीद, बोले-दुख तो होता ही है

सालों तक कांग्रेस से जुड़े रहे मिलिंद देवरा ने इस्तीफा दे सबको चौंका दिया। उनके इस्तीफे पर सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो सालों तक जुड़ा रहा उसके छोड़ने से दुख तो होता ही है।


14 January 2024 at 12:16 IST

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को दर्शाता है पोंगल- PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोंगल समारोह में लोगों को संबोधित किया। बोले- , "...पोंगल का त्योहार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता है...एकता की यह भावना 2047 के 'विकसित भारत' को ताकत देगी..."


14 January 2024 at 12:14 IST

एक सैनिक परिवार, जाति और पंथ जैसी सोच से कहीं ऊपर- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में कहा, "एक सैनिक परिवार, जाति और पंथ जैसी सोच से कहीं ऊपर उठकर पूरे राष्ट्र के बारे में सोचता है... उस सैनिक का सबसे बड़ा धर्म यह हो जाता है, कि मैं रहूं या ना रहूं, मेरा देश रहना चाहिए।


14 January 2024 at 11:19 IST

बवाना में भीषण आग, मौके पर पहुंचे 29 फायर टेंडर

बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लग गई। कुल 29 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है: दिल्ली अग्निशमन सेवा


14 January 2024 at 09:28 IST

शिवसेना से जुड़ेंगे मिलिंद देवरा, ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने की दी जानकारी

मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना (सीएम एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।


14 January 2024 at 08:50 IST

कोहरे और ठंड ने उत्तर भारत में कई ट्रेंने लेट


14 January 2024 at 08:47 IST

सर्द भी और दम घोंटू भी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI 450 के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 478, JLN में 465, IGI एयरपोर्ट (T3) में 465, ITO दिल्ली में 455 रहा।


14 January 2024 at 08:10 IST

आगरा में भी सर्दी से विजिबिलिटी कम

आगरा में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और चाय का सहारा ले रहे हैं।


14 January 2024 at 07:55 IST

कांग्रेस की यात्रा

आज मणिपुर के थोबल से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। शुरुआत से पहले कांग्रेस ने प्रेस से मुखातिब हो कहा कि उनकी ये यात्रा वैचारिक है चुनावी नहीं। 


14 January 2024 at 07:47 IST

FCI का 60वां स्थापना दिवस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे उद्घाटन भाषण

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 60वें स्थापना दिवस के दौरान उद्घाटन भाषण देंगे। ये कार्यक्रम दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा।


14 January 2024 at 07:21 IST

अयोध्या में होंगे सीएम योगी

आज अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे। तयकार्यक्रमानुसार योगी हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करेंगे।


14 January 2024 at 07:20 IST

राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लखनऊ दौरे में होंगे। आज से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे।


14 January 2024 at 07:17 IST

पीएम मोदी पोंगल समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में पोंगल मनाएंगे। यह उत्सव, जो देश के दक्षिणी हिस्से में एक बड़ा आयोजन है, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन के घर पर पीएम मोदी की भागीदारी देखी जाएगी। पिछले साल भी, प्रधान मंत्री ने दिल्ली में अपने कैबिनेट सहयोगी मुरुगन के घर पर तमिल नव वर्ष पुथंडु मनाया था।


14 January 2024 at 06:58 IST

उत्तर भारत में शीत लहर, दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट

समूचा उत्तर भारत ठंड और कोहरे के डबल अटैक से जूझ रहा है। मौसम विभाग ने शीत लहर व कोहरे को लेकर अगले तीन दिनों तक येलो अर्ल्ट जारी किया है। शनिवार को दिल्ली के आया नगर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 14 January 2024 at 07:00 IST