LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ LIVE: बद्रीनाथ में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 33 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अब भी जारी

India News Live: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच समन्वय बनाने के लिए एक अहम बैठक हुई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का उद्घाटन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badrinath Glacier Burst Workers Trapped LIVE
Badrinath Glacier Burst | Image: X

India News Live: दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए आज यानी 28 फरवरी का दिन काफी अहम रहा। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच समन्वय बनाने के लिए एक अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का उद्घाटन किया। ये एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है जिसमें पीएम मोदी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। ‘जहान-ए-खुसरो’ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया जिसमें दुनियाभर से कलाकार एक साथ आ रहे। ये कार्यक्रम 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी में आयोजित किया गया।


ITBP, भारतीय सेना, NDRF और SDRF का रेस्क्यू जारी

हम बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी सुरक्षित निकल आएंष। आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, ITBP, भारतीय सेना, NDRF और SDRF सभी फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बचाए गए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समय का उपयोग करेंगे। 


जोशीमठ में एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे-CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, PMO, HMO और RMO लगातार स्थिति पर अपडेट ले रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं और जैसे ही मौसम साफ होगा, वे काम पर लग जाएंगे। कुछ बचाव दल सड़क मार्ग से भी पहुंच रहे हैं। हम जोशीमठ में एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे। चूंकि फंसे हुए मजदूर अलग-अलग राज्यों से आए हैं, इसलिए हमने उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।


Advertisement

SLBC सुरंग में रेस्क्यू जारी

तेलंगाना के गरकुरनूल में SLBC सुरंग के ढहने वाले स्थान पर बचाव अभियान जारी है, जिसमें 8 श्रमिक फंसे हुए हैं। बचाव दल SLBC सुरंग के अंदर फंसे लोगों की तलाश के लिए GPR मशीनों का उपयोग कर रहे हैं।


माणा में हिमस्खलन से 33 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड सरकार के अनुसार, चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन से 33 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। निचले इलाकों भारी बारिश भी हो रही है। बीते दो दिन से बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह यहां बड़ी तबाही मच गई।


Advertisement

'जहान-ए-खुसरो 2025' में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत महोत्सव 'जहान-ए-खुसरो 2025' में भाग लिया। दिल्ली की सुंदर नर्सरी में 'जहान ए खुसरो' सूफी संगीत कार्यक्रम 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।


दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। राजधानी के इलाकों में शाम को बूंदा-बांदी बारिश हो रही है। पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब मौदानी इलाके में भी देखने को मिल रहा है। 


हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी

चमोली हिमस्खलन पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया, "शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। बाकी 25 लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।"


हिमाचल में बर्फबारी के बाद 583 सड़कें बंद

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में बर्फबारी और बारिश के कारण 5 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 583 सड़कें बंद हैं, 2263 डीटीआर वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और राज्य में 279 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।


CAG रिपोर्ट पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

विधानसभा में पेश हुई CAG रिपोर्ट पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, AAP केवल दोषी हैं। यहां तक ​​कि जब तक दुनिया में कोविड-19 महामारी फैल गई, तब तक उन्होंने घोटाला किया। इन घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बद्रीनाथ में 32 मजदूर सुरक्षित निकाले गए

उत्तराखंड से राहत भरी खबर आई है। बद्रीनाथ माणा एवलांच में फंसे  57 में 32 मजदूर सुरक्षित  निकाला गया है। 25 मजदूरों की खोजबीन अब भी जारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। ग्लेशियर टूटने के बाद से स्‍थानीय प्रशासन और बीआरो की टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी है। 


अभी तक 16 मजदूरों सुरक्षित बाहर निकाले गए- NDRF महानिदेशक

चमोली हिमस्खलन घटना पर NDRF महानिदेशक पीयूष आनंद ने कहा, "NDRF की 4 टीमें को भेजा गया है। गृह मंत्री खुद इस अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी लोगों से बात की है। ITBP और आर्मी बचाव में जुटी है। अभी तक 16 मजदूरों को खोज लिया गया है... अभी हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों को वहां से बचाना है।


मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने चमोली हिमस्खलन घटना पर कहा, "अभी वहां स्थिति बहुत कठिन है क्योंकि वहां लगातार बर्फबारी हो रही है... इसके बावजूद अभी हमारी 65 लोगों की टीम वहां बचाव में लगी हुई है। आर्मी हेलीकॉप्टर देने को तैयार है मगर मौसम खराब है तो हेलीकॉप्टर वहां जा नहीं सकता। हम मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।


हिमस्खलन में 10 घायल का इलाज जारी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने चमोली जिले के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। 10 घायल लोगों का ITBP और सेना के MI कक्षों में उपचार चल रहा है। खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद फंसे हुए शेष श्रमिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। 


IMD ने बताया पूरे भारत में कम हुई बारिश

IMD ने बताया कि पूरे भारत में 10.9 मिमी बारिश हुई जो 1901 के बाद से 18वीं सबसे कम और 2001 के बाद से 5वीं सबसे कम बारिश थी। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश (1.2 मिमी) 1901 के बाद से 10वीं सबसे कम और 2001 के बाद से चौथी सबसे कम बारिश थी। 


CM पुष्कर सिंह धामी ने चमौली रेस्क्यू की जानकारी ली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और चमोली में माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 47 मजदूरों को बचाने के लिए चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की।


अमित शाह ने डीजी आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन के संबंध में डीजी आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से बात की। गढ़वाल सेक्टर के माणा गांव के पास GREF कैंप पर हिमस्खलन हुआ। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। 


ITBP, BRO, आर्मी और पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने माणा के सीमांत क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन कैंप के पास हुए हिमस्खलन पर कहा, "... हमें सुबह हिमस्खलन की सूचना मिली थी कि वहां बर्फ हटाने का काम करने वाले BRO(सीमा सड़क संगठन) के लगभग 57 मजदूर फंस गए हैं... ITBP, BRO, आर्मी और पुलिस की टीम संगठित हो चुकी है... सभी लोग संपर्क में हैं...  हम आशा करते हैं कि हमारी टीम जल्द वहां पहुंचेगी और हम अपना संचार स्थापित कर पाएंगे..."


माणा गांव में GREF कैंप पर हिमस्खलन

गढ़वाल सेक्टर के माणा गांव के पास GREF कैंप पर हिमस्खलन हुआ। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। भारी बर्फबारी और मामूली हिमस्खलन के बावजूद भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 10 कर्मियों को बचाया जा चुका है और सेना द्वारा उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। अतिरिक्त सैनिकों और उपकरणों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।


कुल्लू में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पिछले 24 घंटे से निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने नदियों और नालों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा बिजली, यातायात और पेयजल सेवाओं को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।


बद्रीनाथ में बड़ा हादसा

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए हैं जिनमें से 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। ग्लेशियर टूटने के बाद से स्‍थानीय प्रशासन और बीआरो की टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी है। ऐसा बताया जा रहा है कि चमोली के ऊपरी इलाकों में कई दिनों से भारी बर्फभारी हो रही थी। तभी बद्रीनाथ मंदिर से तीन किलोमीटर दूर हाईवे के पास हिमस्खलन आया। उत्तराखंड का माणा गांव भारत और चीन के बॉर्डर पर है। यहां सेना का बेस कैंप है। लिहाजा सेना सबसे पहले बचाव कार्य में जुटी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भेजा गया है। हिमस्खलन को लेकर बीआरओ की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई हैं। 


उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिले पीएम मोदी

यूरोपीय संघ की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिन के भारत दौरे पर आ चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों के बीच फ्री ट्रेड समझौते पर चर्चा हुई है। बता दें कि तीन साल में तीसरी बार लेयेन भारत आई हैं। वो पीएम मोदी के न्योते पर एक डेलिगेशन के साथ भारत दौरे पर आई हैं। इस डेलिगेशन में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के 27 अधिकारी शामिल हैं। 


हिमाचल प्रदेश में मौसम से बिगड़े हालात

हिमाचल प्रदेश में मौसम कहर बरपा रहा है। पिछले तीन दिनों से पहाड़ी राज्य के हालात खराब हैं। राज्य में बीते 12 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा-पांगी और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। कुल्लू में भारी बारिश का कहर जारी है। उफनते नाले में कई गाड़ियां बह गई हैं। प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ चुका है। कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने जैसे हालात हैं।


अमित शाह की अध्यक्षता में सुरक्षा बैठक हुई शुरू

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उनके साथ साथ, केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख के साथ-साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हो चुके हैं।


पुणे रेप केस पर कमिश्नर का बयान

पुणे रेप केस पर अब पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का बयान सामने आ गया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उसे कल रात करीब 1:10 बजे गुनात गांव से हिरासत में लिया गया था। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ने में उनकी मदद की। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि पुलिस भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने में सफल होगी।


हजरत निजामुद्दीन से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

दिल्‍ली पुलिस की मदद से जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग (CIK) ने एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। परवेज अहमद खान उर्फ पीके उर्फ शेख तजम्मुल इस्लाम उर्फ खालिद नाम का आतंकी पिछले 12 दिनों से दिल्‍ली के निजामुद्दीन के द फजर रेजीडेंसी में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि ये संदिग्ध आतंकी चंडीगढ़ से दिल्ली आया, फिर एक गेस्ट हाउस में रहने लगा था। सामने आई जानकारी की माने तो, परवेज दिल्ली और चंडीगढ़ में शॉल बेचने का काम करता था। उसके ऊपर आरोप है कि पाकिस्‍तानी फंडिंग पर वो आतंकियों को लॉजिस्टिक और फंड मुहैया करवाता था। फिलहाल परवेज अहमद को ट्रांजिट रिमांड पर जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस अपने साथ ले गई है। 


सुकांत मजूमदार के खिलाफ चेन्नई में विरोध प्रदर्शन

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए IIT मद्रास आए हैं। उनके खिलाफ फेडरेशन ऑफ स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन्स तमिलनाडु (FSO –TN) और DMK अब चेन्नई में तीन भाषा नीति के मुद्दे और राज्य को मिलने वाले फंड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। 


पुणे रेप केस पर बोले शिवसेना (UBT) नेता

शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे ने पुणे रेप केस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “इस घटना से पूरा महाराष्ट्र हिल गया है। हम एक मॉडर्न और पढ़े-लिखे युग में जी रहे हैं लेकिन फिर भी ऐसी दरिंदगी? इसका जिम्मेदार अगर कोई है तो सरकारी लोग हैं जिनकी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है”। 

उन्होंने आगे कहा कि “सरकार 48 घंटे में आरोपी पकड़ने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन क्या गारंटी है कि आरोपी अकेला है। सरकार को इस पूरे गैंग को खत्म करना चाहिए। महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की गहन जांच हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटना भविष्य में ना हो”।


पुणे रेप केस में आरोपी गिरफ्तार

पुणे रेप केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए दुष्कर्म को अंजाम देने वाले 37 साल के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को 68 घंटे बाद पुणे के शिरुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला था कि वह देर रात एक परिचित के घर खाना खाने पहुंचा था, जिसके बाद दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि गाडे पर पहले से ही चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह 2019 से जमानत पर बाहर था।


नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके नेपाल के अलावा बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए। रात करीब 2.36 बजे नेपाल में धरती डोली जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही। नेपाल पुलिस के DIG दिनेश कुमार आचार्य ने ANI को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि "सुबह आए भूकंप के कारण किसी की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप के केंद्र में भी बुनियादी ढांचे को कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।"


‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ का उद्घाटन करने वाले हैं। ये एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल रहेंगे। ‘जहान-ए-खुसरो’ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया जिसमें दुनियाभर से कलाकार एक साथ आ रहे हैं।


दिल्ली में सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए आज यानी 28 फरवरी का दिन काफी अहम होने वाला है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच समन्वय बनाने के लिए आज सुबह 11 बजे एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। आपको बता दें कि इस तरह की बैठक 12 साल बाद की जा रही है। गृह मंत्री और दिल्ली सीएम के साथ साथ बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत दिल्ली पुलिस के सभी स्पेशल कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर पिछले तीन महीने में लिए गए एक्शन को लेकर एक रिपोर्ट गृह मंत्री को भी सौंप सकती है।

Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड