LIVE UPDATES/ Live: भारत में 'बॉयकॉट तुर्की' ने पकड़ा जोर, फलों के इंपोर्ट से तुर्की के दौरे तक सब रद्द की मांग
India News Live: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संभव है। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली। उनका कार्यकाल करीब 7 महीने का होगा।
- भारत
- 9 min read

India News Live: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संभव है। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली। उनका कार्यकाल करीब 7 महीने का होगा। इस बीच, ग्रीस के क्रीट द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
Live Blog
India News Live: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संभव है। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली। उनका कार्यकाल करीब 7 महीने का होगा।
बठिंडा सैन्य छावनी से जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी
हरिद्वार (उत्तराखंड): एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने बताया, "बठिंडा सैन्य छावनी में राकिब नामक एक व्यक्ति को सैन्य जासूसी के मामले में पकड़ा गया है। वह हरिद्वार जनपद का रहने वाला है। ये 5 भाई हैं सभी सैन्य छावनियों में टेलरिंग का काम करते हैं। ये एक गंभीर मामला है। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।"
बीजापुर: 31 में से 28 नक्सलियों के शव की शिनाख्त हुई
बीजापुर : CRPF के DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नक्सल विरोधी अभियान पर कहा, "31 मार्च 2026 तक गृह मंत्री अमित शाह ने जो प्रण लिया है, हम उसके प्रति प्रतिज्ञाबद्ध हैं... अभी तक 31 शव बरामद हो चुके हैं... हमारी सूचना के मुताबिक और भी कई नक्सली हैं, जिनकी मृत्यु हुई है... अभी तक इन 31 में से 28 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है... इतनी बड़ी रिकवरी पहले कभी किसी ऑपरेशन में नहीं हुई..."
Advertisement
जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने अखनूर के नारायणा गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट बहुत बड़ी सफलता- विजय शर्मा
ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "ये ऑपरेशन बहुत ही मुश्किल ऑपरेशन था और इसको हमारी छत्तीसगढ़ की पुलिस और केंद्रीय पुलिस ने मिलकर बहुत बड़ा ऑपरेशन किया है। बहुत बड़ी सफलता मिली है। आज जब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ तो सबको समझ में आया कि ये जो ऑपरेशन हुआ ये कैसे हुआ.. साथ ही आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ की सरकार प्रतिबद्ध है कि बस्तर के गांवों तक विकास की गंगा पहुंचनी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत साफ कहा है कि बस्तर के कोने-कोने तक भारत का संविधान लागू होना चाहिए, लोकतंत्र बहाल होना चाहिए और हम सब इसके लिए काम कर रहे हैं।"
Advertisement
सेना ने पाकिस्तान के टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा तहस-नहस किया- हिमंत बिस्वा सरमा
ऑपरेशन सिन्दूर की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमारे सेना ने पाकिस्तान को कैसे तहस-नहस कर दिया, कैसे हमारे सेना ने पाकिस्तान के टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा तहस-नहस किया...इन सभी को दर्शाते हुए एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। मैं जनता से निवेदन करूंगा आप आए और इस प्रदर्शनी को देखें तथा तिरंगा यात्रा में हिस्सा लीजिए।"
कोलकाता: बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय को सजाया गया
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2025 से पहले बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया।
पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जानी चाहिए- महबूबा मुफ्ती
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "...जिन लोगों के घर पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें कम से कम 50 लाख रुपये दिए जाने चाहिए...(पाकिस्तानी गोलाबारी में) मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जानी चाहिए..."
CM भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।
CM योगी ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
अमृतसर में जहरीली शराब कांड मामले में 2 और गिरफ्तार
पंजाब: अमृतसर में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया। DIG (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने कहा, "अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 आरोपियों में से 16 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें दिल्ली के दो लोग शामिल हैं... सरगना साहिब सिंह है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है..."
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा- जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हम अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ और पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है उसका हम पूरा समर्थन दे रहे हैं। हमने यह भी मांग की है कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। दो सर्वदलीय बैठकें हुईं, लेकिन पीएम मोदी दोनों बैठक में मौजूद नहीं थे...कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।"
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा यात्रा'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा यात्रा' निकाली।
BSF देश की शान है, BSF को हम लोग सलाम करते हैं- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "BSF देश की शान है, BSF को हम लोग सलाम करते हैं। हर BSF जवान देश की सुरक्षा के लिए खड़ा हुआ है। ममता बनर्जी के मंत्री BSF को गाली देते हैं... हम लोग यहां BSF को सलाम करने आए हैं....ये लोग देश के लिए काम करते हैं और इनके लिए भारत सरकार भी काम कर रही है...पहलगाम का बदला सेना ने ले लिया है...."
बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के सभी द्वार बंद
जम्मू-कश्मीर: चेनाब नदी पर बने बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के सभी द्वार बंद कर दिए गए हैं।
तमिलनाडु: भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा यात्रा'
तमिलनाडु: भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा यात्रा' निकाली।
कुंवर विजय शाह के खिलाफ जीतू पटवारी ने दर्ज कराई FIR
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "आज हमने श्यामला हिल्स थाने में कुंवर विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है... प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर फक्र है और देश के 140 करोड़ लोग इस संकट की घड़ी में सेना और सरकार के साथ खड़े हैं, यह बिल्कुल सही कहा है। लेकिन उनके मंत्री द्वारा एक वक्तव्य दिया गया था जो इन्होंने नहीं सुना..."
हिमाचल प्रदेश: भाजपा नेताओं ने शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली
हिमाचल प्रदेश: भाजपा नेताओं ने शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
बिहार: पैतृक गांव लाया गया शहीद जवान रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर
बिहार: सीमा पार से गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त जवान रामबाबू सिंह के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया।
व्यापारियों ने तुर्की से सेब और अन्य उत्पादों के आयात का बहिष्कार किया
उत्तर प्रदेश: भारत के साथ हालिया तनाव के बीच तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद, साहिबाबाद फल मंडी के फल व्यापारियों ने तुर्की से सेब और अन्य उत्पादों के आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेवर (उत्तर प्रदेश) में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
करीब 150 लोगों ने रक्तदान किया- जितेंद्र सिंह
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "मोदी सरकार आने के बाद यहां नॉर्थ ब्लॉक में समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह निर्णय लिया गया था कि हम इस तरह का एक रक्तदान शिविर लगाएंगे... आज हमने इसका आयोजन किया है और अभी तक करीब 150 लोगों ने यहां रक्तदान किया है।
'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज होते ही बायकॉट
Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर 13 मई को रिलीज किया गया। इसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट बास्केटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, तो कुछ ने इसमें सीन कॉपी करने का इल्जाम लगाया।
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठ रही है। इसके पीछे हाल ही की घटनाएं और आमिर खान की पूर्व में तुर्की यात्रा बताई जा रही है।
Boycott Turkiye: तुर्की 'TRT वर्ल्ड' का X अकाउंट भारत में बैन
Boycott Turkiye: भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की को भारत से बड़ा झटका मिला है। भारत में तुर्की प्रसारक TRT World का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही देशभर में #BoycottTurkiye ट्रेंड कर रहा है।
BIG BREAKING: BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी
करीब 20 दिन पाकिस्तान की हिरासत में रहने के बाद BSF जवान पूर्णम कुमार आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौट आए। जवान को 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले जाने पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। BSF के मुताबिक, हैंडओवर शांतिपूर्ण तरीके से और तय प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ। जवान से अब सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
कैसे पाकिस्तान पहुंच गए थे पूर्णम कुमार?
पूर्णम कुमार 23 अप्रैल को गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर गए और पाकिस्तान पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन हुई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया। ऐसे में साहू के परिवार की चिंता और भी बढ़ गई।
ग्लोबल टाइम्स का 'X' अकाउंट बैन
चीन का प्रोपेगेंडा मीडिया आउटलेट 'ग्लोबल टाइम्स' का 'X' अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
भारतीय सेना की ताकत दुनिया ने देखी- CM योगी
तिरंगा यात्रा शामिल लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और बहादुरी को उत्सुकता से सलाम कर रहा है।
बलिया: पति के 6 टुकड़े कर सिर घाघरा नदी में बहाया
Husband Murder Ballia Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेरठ में मुस्कान और साहिल द्वारा किए गए सौरभ हत्याकांड की चर्चा अभी शायद ही लोग भूला पाए होंगे कि यूपी के बलिया में ऐसा ही एक और हत्याकांड हो गया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पति के शरीर को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया और सिर को घाघरा नदी में बहा दिया।
भूषण रामकृष्ण गवई ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया।
हमारी सेना ने आतंकवादी ठिकानों को किया नष्ट- प्रवीण खंडेलवाल
दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "अगर कोई हमारे घर में आतंक मचाए, तो क्या भारत ने चूड़ियां पहन रखी हैं? प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, तो हम उसके घर में घुसकर उसे मारेंगे, जैसे हमारी वीर सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है।"
बढ़ाई गई एस जयशंकर की सुरक्षा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके काफिले में अब एक बुलेटप्रूफ गाड़ी को शामिल किया गया है।
Earthquake: ग्रीस में भूकंप के तेज झटकों से यहां कांपी धरती
ग्रीस की आपातकालीन सेवाओं ने क्रीट द्वीप के पास भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों को तट से दूर जाने की चेतावनी दी गई है।
जस्टिस बीआर गवई लेंगे देश के 52वें CJI की शपथ
भूषण रामकृष्णगवई सुप्रीम कोर्ट के 52वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 7 महीने का होगा।
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में दी गई आपदा प्रबंधन के लिए खास ट्रेनिंग
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।