अमरोहा के अशोक की मौत, उत्तराखंड-हिमाचल के कई लोग घायल... सामने आई दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी LIST

Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए जोरदार धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत और 20 घायल हुए हैं। मृतकों में अबतक दो लोगों की ही पहचान हो पाई है। वहीं घायलों में दिल्ली के अलावा यूपी और उत्तराखंड के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Red Fort Blast
Red Fort Blast | Image: Republic

Delhi Red Fort Blast: सोमवार (10 नवंबर) शाम राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए शाम 6 बजकर 52 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी दूर-दूर तक गूंज सुनाई दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां आसपास मौजूद कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इस बीच घटना में घायल हुए लोगों और मृतकों की सूची भी सामने आ गई है।

जारी की गई सूची में कुल 29 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें से 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 घायलों के नाम भी जारी हुए हैं। मृतकों में से अबतक केवल दो लोगों की ही पहचान हो गई है। वहीं घटना में घायल हुए लोगों में दिल्ली- यूपी, उत्तराखंड के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के रहने वाले लोग भी घायल हैं।

मृतकों की सूची

  • अशोक कुमार- अमरोहा, UP (उम्र- 34 साल)
  • अमर कटारिया- श्रीनिवासपुरी, दिल्ली (उम्र- 35 साल)
  • अज्ञात - 35 साल
  • अज्ञात- 52 साल
  • अज्ञात- 58 साल
  • अज्ञात- 28 साल
  • अज्ञात- 30 साल
  • अज्ञात- 35 साल
  • अज्ञात (बॉडी पार्ट्स मिले)

घायलों की लिस्ट

  • शायना परवीन- शकूर की डंडी, बस्ती ख्वाजा, दिल्ली (उम्र- 23 साल)
  • हर्षुल- गदरपुर, उत्तराखंड (उम्र- 28 साल)
  • शिवा जायसवाल- देवरिया, यूपी (उम्र- 32 साल)
  • समीर- मंडावली, दिल्ली (उम्र- 26 साल)
  • जोगिंदर- दिलशाद गार्डन, दिल्ली (उम्र- 28 साल)
  • भवानी शंकर शर्मा- संगम विहार, दिल्ली (उम्र- 30 साल)
  • गीता- कृष्णा विहार, दिल्ली- (उम्र 26 साल)
  • विनय पाठक- आया नगर, दिल्ली (उम्र- 50 साल)
  • पप्पू- आगरा, यूपी (उम्र- 53 साल)
  • विनोद- बैतजीत नगर, दिल्ली (उम्र- 55 साल)
  • शिवम झा- उस्मानपुर, दिल्ली (उम्र- 21 साल)
  • अमन- अज्ञात (उम्र- 26 साल)
  • मोहम्मद शाहनवाज- दरियागंज, दिल्ली (उम्र- 35 साल)
  • अंकुश शर्मा- ईस्ट रोहतास नगर, शाहदरा (उम्र- 28 साल)
  • मोहम्मद फारूख- दरियागंज, दिल्ली (उम्र- 55 साल)
  • तिलक राज- हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश- (उम्र- 45 साल)
  • मोहम्मद सफवान- सीता राम बाजार, दिल्ली (उम्र- 28 साल)
  • मोहम्मद दाऊद- लोनी, गाजियाबाद, यूपी (उम्र- 31 साल)
  • किशोरी लाल- युमना बाजार, दिल्ली (उम्र- 28 साल)
  • आजाद- करतार नगर, दिल्ली (उम्र- 34 साल)

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011
LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)
दिल्ली फायर सर्विस: 101
एम्बुलेंस: 102 या 108
AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्लास्ट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी i20 कार, CCTV फुटेज आई सामने; देखिए Photos

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड