Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, पारा भी गिरा

राज्य में जालौर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow : Google News Icon  
rajasthan rain
rajasthan rain | Image: PTI

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी., गंगानगर में 15.1 मिमी., खेतड़ी में 13 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा नोखा, संगरिया, सांभर तथा शाहपुरा में भी बारिश हुई।

इस दौरान राज्य में जालौर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Budget: योगी सरकार ने कर दी मौज... 4 एक्सप्रेसवे, फ्री सिलेंडर, स्कूटी-टैबलेट, बेटी की शादी में पैसे, बजट 2025 में 50 ऐलान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड