दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सुबह शहर में घना कोहरा छाये रहने के कारण 45 ट्रेनें देरी से परिचालित हुईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rains
दिल्ली बारिश | Image: PTI

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह शहर में घना कोहरा छाये रहने के कारण 45 ट्रेनें देरी से परिचालित हुईं।

उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.6 मिलीमीटर (मिमी), पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में दो मिमी, पूसा में 1.5 मिमी और नजफगढ़ में चार मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में यह भी बताया कि आने वाले घंटों में करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, आयानगर और डेरामंडी सहित दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में शुक्रवार देर रात 12.30 बजे से 1.30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई और सुबह साढ़े सात बजे तक भी यही स्थिति बनी रही। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

दिन में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड