दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fog
fog | Image: ANI

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और यहां कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 342 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: फांसी या उम्रकैद... संजय रॉय की सजा पर आज आएगा फैसला; 2 दिन पहले दोषी करार

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड