उपराज्यपाल सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर में यमुना वाटिका और ‘आरंभ’ पुस्तकालय का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यमुना वाटिका और ‘आरंभ’ पुस्तकालय का रविवार को उद्घाटन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lieutenant Governor Saxena inaugurates Yamuna Vatika and 'Aarambh' Library
Lieutenant Governor Saxena inaugurates Yamuna Vatika and 'Aarambh' Library | Image: @LtGovDelhi

राष्ट्रीय राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यमुना वाटिका और ‘आरंभ’ पुस्तकालय का रविवार को उद्घाटन किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि यह दोनों 494 एकड़ जमीन पर फैले हुए हैं।

बयान के अनुसार, राजघाट पावर प्लांट के सामने स्थित यमुना वाटिका, यमुना के डूब क्षेत्र की पारिस्थितिकी और सुंदरता को बढ़ाने की दिशा में डीडीए द्वारा उठाया गया एक और कदम है, जो उपराज्यपाल की देखरेख में किया गया है।

इसमें कहा गया कि 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यमुना वाटिका , यमुना के डूब क्षेत्र को उनकी यथासंभव प्राकृतिक स्थिति में बहाल करने पर केंद्रित है। साथ ही यह नागरिकों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। इस पहल से पुरानी दिल्ली के आस-पास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए पारिस्थितिक रूप से समृद्ध वातावरण का निर्माण होगा। बयान में कहा गया कि इस परियोजना में बच्चों के खेलने के लिए समर्पित स्थान भी शामिल है, जिसमें पर्यावरण अनुकूल खेल उपकरण के साथ-साथ खुले में बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

इसमें बताया गया कि नदी के किनारे 300 मीटर तक का ‘पारिस्थितिक क्षेत्र’ स्थापित किया गया है। सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘आरंभ’ पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया।

Advertisement

एक अन्य बयान में कहा गया है कि यह पुस्तकालय हर समय खुला रहेगा, जिसमें कैफेटेरिया, लॉकर, सभी सीटों पर पावर प्लग, गर्मियों में एयर कंडीशनिंग, समाचार पत्र और पत्रिकाएं, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पढ़ने और बाहर बैठने की सुविधा जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शीशमहल को पर्यटन स्थल घोषित करे दिल्ली सरकार, जनता देखना चाहती है- BJP

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड