Leopard Attack : ओडिशा में तेंदुए के हमले में 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला समेत एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

Leopard Attack : ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला समेत एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कुपारी गांव के निकट खैरा क्षेत्र के गाद गांव में उस समय हुई जब चारों लोग खेत में काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अचानक एक झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने 50 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया और जब तीन अन्य लोग उसे बचाने आए तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया और फिर वहां से भाग गया।
पुलिस के अनुसार सभी घायलों को खैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने बताया कि अचानक एक झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने 50 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया और जब तीन अन्य लोग उसे बचाने आए तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया और फिर वहां से भाग गया।लेकिन महिला को बेहतर इलाज के लिए भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
सोरो वन (वन्यजीव) रेंज अधिकारी मनोरंजन नायक ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
Advertisement
यह भी पढ़ें : नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कैसा था जवाहर लाल के समय समीकरण?
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)