नियमों के अनुसार आचरण करें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Loksabha Speaker Om Birla
लोकसभा स्पीकर | Image: Sansad TV

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की।

बिरला ने जब यह टिप्पणी की तो राहुल गांधी सदन में मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने शून्यकाल के दौरान कहा, ‘‘ सदन के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे सदन की मर्यादा और शालीनता के उच्च मादपदंडों को बनाए रखें। मेरे संज्ञान में कई ऐसी घटनाएं आई हैं कि सदस्यों के आचारण सदन की उच्च परंपराओं और मापदंडो के अनुरूप नहीं हैं।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘इस सदन में पिता-पुत्री, मां-बेटी और पति-पत्नी सदस्य रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा है कि वह नियम 349 के तहत पालनीय नियमों के अनुसार सदन में आचारण- व्यवहार करें।’’

बिरला का कहना था कि विशेष रूप से सदन में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह (उपयुक्त) आचरण रखें।

Advertisement

इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने कुछ कहने का प्रयास किया, हालांकि बिरला ने दोपहर करीब एक बजे सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड