लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे।

Follow : Google News Icon  
Congress leader Rahul Gandhi
Congress leader Rahul Gandhi | Image: Video Grab

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे।

लखनऊ से सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए गांधी सबसे पहले चुरुवा सीमा पर हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद वे बछरावां की ओर रवाना हो गए।

बछरावां में गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया, जहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, “महंगाई काफी बढ़ गई है और भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।” पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गांधी रायबरेली की ओर रवाना हो गए।

Advertisement

इस बीच, कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया, जैसा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया, "25 कार्यकर्ताओं के साथ हमें नगर पंचायत कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। सांसद की जिम्मेदारी है कि वह यहां रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें, क्योंकि रायबरेली की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। लेकिन, राहुल गांधी जनता की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इससे पहले आज सुबह गांधी लखनऊ हवाईअडडे पहुंचे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उप्र कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के लखनऊ हवाईअडडे पर पहुंचने की तस्वीरें जारी की ।

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गांधी का बृहस्पतिवार को बछरावां में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम है। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित मूल भारतीय छात्रावास में छात्राओं से मिलेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तरपाड़ा में सहकारी संघ लिमिटेड में महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

वह शंकरपुर, जगतपुर में राणा बेनी माधव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। तिवारी ने बताया कि अपने दौरे के दौरान गांधी ऊंचाहार और सदर विधानसभा क्षेत्रों में संक्षिप्त ठहराव की योजना बना रहे हैं। वह एक गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: शपथ में शामिल नहीं हुए CM योगी, मगर रेखा गुप्ता के लिए भेज दिया अपना संदेश, बोले- दिल्ली की डंबल इंजन सरकार अब...

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड