अपडेटेड 30 July 2024 at 13:15 IST

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ली असम के राज्यपाल पद की शपथ, CM हिमंत रहे मौजूद

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है।

Follow : Google News Icon  
Lakshman Prasad Acharya
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य | Image: @NBirenSingh

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किए गए गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने आचार्य को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आचार्य मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह नई नियुक्ति से पहले सिक्किम के राज्यपाल थे। 

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित की जगह पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इसकी घोषणा की है। 

Advertisement

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सदस्य, 59 वर्षीय आचार्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य है। 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 July 2024 at 13:15 IST