सुन लॉरेंस बिश्नोई, सलमान भाई को कुछ हुआ तो तेरी...UP के इमरान ने गैंगस्टर को दी खुली धमकी; गिरफ्तार
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है।
- भारत
- 2 min read

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। इस हत्याकांड के बाद से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को लगातार धमकी मिल रही है। बिश्नोई गैंग और समाज की तरफ से सलमान को काले हिरण मामले में माफी मांगने की मांग भी की गई है। इस बीच एक शख्स कर हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में वो शख्स लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक का नाम इमरान है और वो रायबरेली का रहने वाला है। मुंबई में रहकर काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वीडियो में क्या कह रहा है इमरान
वीडियो में शख्स कह रहा है, ‘सुन लॉरेंस बिश्नोई 2 हजार शूटर तेरे तैयार हैं तो पांच हजार शूटर मैंने भी मुंबई भेज रखा है। तुम्हारी और तुम्हारे शूटरों की खैर नहीं है। पांच हजार शूटर इमरान भाई ने भी लगा दिए हैं। तुम्हारी तो जेल ही हत्या हो जाएगी। सलमान भाई को कुछ हो गया ना तो तू बचेगा नहीं। दो हजार लगा या दस हजार लोगों को लगा, मैं उसका डबल लगा दूंगा।’
Advertisement
मेरे पास हैं 20 हजार शूटर
शख्स ने यह भी कहा कि मेरे पास करीब 20 हजार शूटर हैं। शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स रायबरेली का रहने वाला है और मुंबई में काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
सलमान को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी
आपको बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार धमकी दी जा चुकी है। एक बार घर पर फायरिंग भी की गई और फिर सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई। इसके बाद फिर सलमान को धमकाते हुए कहा गया कि यही हाल सलमान खान का भी होगा।