अपडेटेड 18 December 2025 at 22:17 IST

Punjab Election: पंजाब जिला परिषद चुनाव में AAP की जीत, जश्न में चली गोलियां, AAP और कांग्रेसियों के बीच भिड़ंत; कई घायल

Punjab News : लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव में AAP की जीत के जश्न के दौरान बचित्तर नगर में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बहस मारपीट और फायरिंग में बदल गई, जिसमें तीन AAP कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Violence during election celebrations in Punjab AAP-Congress workers clash three injured
AAP और कांग्रेसियों के बीच भिड़ंत | Image: Video Grab

Ludhiana News: पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी जीत हुई। पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बहुमत हासिल किया, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता की मुहर बताया।

हालांकि, लुधियाना के गिल रोड स्थित बचित्तर नगर में जीत का जश्न उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब AAP कार्यकर्ता धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ पहले जमकर मारपीट की गई और इसके बाद फायरिंग की गई।

पथराव और फायरिंग का आरोप

घायलों की पहचान गुरमुख सिंह (65 वर्ष), रविन्द्र सिंह (44 वर्ष) और मनदीप सिंह (36 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। AAP नेताओं ने कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने पथराव किया और फायरिंग की, जिससे तीन AAP कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल होगी। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव की अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

ग्रामीण चुनावों में AAP की शानदार जीत

AAP ने पूरे पंजाब में स्पष्ट जनादेश प्राप्त किया है। पार्टी को जिला परिषद चुनाव में 346 में से 218 सीटें और ब्लॉक समिति चुनाव में 2,838 में से 1,531 सीटें मिली हैं। पंजाब की जनता ने AAP पर अपना विश्वास दिखाया है।

ये भी पढ़ें: सऊदी ने 56 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को निकाला, पाक में भीख के लिए मिलती है खास ट्रेनिंग, हर साल करीब 42 अरब डॉलर का कारोबार

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 22:17 IST