प्रयागराज में उमेश पाल के घर पर फेंका देसी बम- परिजनों का दावा, CCTV में दिखा धुएं का गुबार; Video

Prayagraj News : उमेश पाल के परिजनों ने घटनास्ठल का एक CCTV जारी किया है। जिसमें अचानक से धुंए का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

Follow : Google News Icon  

Prayagraj News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार की साजिश से मौत के घाट उतारे गए अधिवक्ता उमेश पाल के घर हमला हुआ है। उमेश पाल के परिवार का आरोप है कि घर पर देसी बम से हमला किया गया। उमेश के सुलेम सराय स्थित आवास पर बम फेंके जाने का आरोप है।

परिजनों ने घटनास्ठल का एक CCTV भी जारी किया है। जिसमें अचानक से धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार वालों का आरोप है कि किसी ने देसी बम से हमला किया है। हालांकि, मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने कूड़े के ढेर में लगी आग का धुआं उठने का शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मकान में रहता है उमेश का परिवार

आरोप है कि ये हमला उमेश पाल के घर के पिछले हिस्से में स्थित गौशाला पर किया गया है। सामने आए CCTV में गाय का बछड़ा भी नजर आ रहा है। इस मकान में उमेश पाल की पत्नी, मां और परिवार के दूसरे सदस्य रहते हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में लगी है। 

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी दीपक भूकर ने जानकारी देते हुए बमबाजी की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है और तीन लोग हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संजय पटेल और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया है। घर में पीछे की तरफ कचरा पड़ा था उसमें जलन शील पदार्थ डालने का आरोप है।

Advertisement

24 फरवरी, 2023 को हुई थी उमेश पाल की हत्या

उमेश पाल, बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह थे। अतीक अहमद के शूटरों ने 24 फरवरी, 2023 को गोलीबारी और बमबाजी कर सरेआम उनकी हत्या करदी थी। उमेश पाल गाड़ी से निकलकर जब अपने घर की ओर भागे, तब बदमाशों ने उनको निशाना बनाकर बम फेंके थे। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश पाल और उनके दो गनर को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: वापस बांदा जेल भेजा गया माफिया मुख्तार अंसारी, अस्पताल से मिली छुट्टी
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड