वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में बवाल, मुर्शिदाबाद में हिंसा, पथराव और आगजनी की खबर

Waqf Law : वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून के विरोध में आजमगंज-फरक्का के बीच ट्रेन भी रोक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों ने आगजनी की है। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून के विरोध में आजमगंज-फरक्का के बीच ट्रेन भी रोकी। उपद्रवियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। 

इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में नमाज के बाद कोलकाता समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर उतर आई थी और वक्फ संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वक्फ (संशोधन) अधिनियम अब कानून बन चुका है। कोर्ट में कानून पर आपत्ति जताने की जगह मुट्ठी भर लोग विरोध के नाम पर सड़कों पर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं।

कोलकाता, भोपाल से कानपुर तक प्रदर्शन

तमाम मुस्लिम संगठन वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में हिंसक विरोध भी देखने को मिला है। देश के अलग-अलग राज्यों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे के बाद प्रदर्शन किए। पश्चिम बंगाल के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए। 

क्या है वक्फ संशोधन कानून?

8 अप्रैल से देश में वक्फ संशोधन कानून लागू हो गया है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को लोकसभा और राज्यसभा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने 6 अप्रैल को मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही ये बिल कानून बन गया था। लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर लंबी चर्चा हुई थी। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े। अगले दिन बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। यहां भी लंबी और सार्थक चर्चा के बाद रात करीब 2:50 बजे बिल को पास कर दिया गया था। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े। यह वक्फ अधिनियम 1995 में बदलाव करने वाला कानून है। इसका मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और दुरुपयोग रोकने के लिए नियमों को सख्त करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी; कई जगह गिरे पेड़, जाम के कारण ऑफिस से लौटने वाले परेशान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड