Updated April 26th, 2024 at 17:09 IST

संदेशखाली पहुंची NSG की टीम, भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद होने के बाद बम निरोधक दस्ता भी मौके पर

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने संदेशखाली में बड़ा अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को संदेशखाली में CBI के तलाशी अभियान में विदेश हथियार और गोला बारूद बरामद हुए।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
संदेशखाली में NSG की टीम | Image:Republic
Advertisement

Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल का संदेशखाली एक बार फिर चर्चा में आ गया है। CBI ने शुक्रवार को संदेशखाली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान विदेश हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। स्थिति की गंभीरता देखते हुए NSG और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है।

CBI का यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा ED पर हमाला करने की घटना से जुड़ा है। CBI ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इससे पहले संदेशखाली में ED पर 5 जनवरी को हमला हुआ था। यह हमला उस समय किया गया था जब ED कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी।

Advertisement

संदेशखाली में NSG

NSG को संदेशखाली में उतारना बड़ी खबर है। स्थापना के बाद से NSG को 1986 में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया है। NSG ने बरामद हथियारों और गोला-बारूद की बड़ी खेप को जब्त कर लिया है। संदेशखाली के एक घर में बड़ी संख्या में विदेशी राइफलें मिली हैं। CBI को ये विदेशी हथियार एक आवासीय संपत्ति में मिली थे। सूत्रों के मुताबिक जिस घर से हथियार मिले हैं, उसे तोड़ दिया गया है। 

Advertisement

शाहजहां शेख के करीबी का है घर

बताया जा रहा है कि जिस घर से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। वो घर TMC के पूर्व नेता शाहजहां शेख के करीबी सहयोगी अबू तालेब का है। CBI को भारी मात्रा में हथियार मिलने के बाद संदेशखाली को NSG कमांडो ने अपने कब्जे में ले लिया है। ये हथियार और गोला-बारूद घर के नीचे मिले हैं। CBI की टीम को हथियारों का पता लगाने के लिए फर्श खोदना पड़ा। 

ये भी पढ़ें : संदेशखाली मामले में CBI जांच के आदेश पर तिलमिलाई बंगाल सरकार, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 16:55 IST

Whatsapp logo