मुंबई की अदालत ने सैफ पर हमले के आरोपी की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ाई

मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान के घर में चोरी के प्रयास के दौरान उन्हें चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 29 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saif Ali Khan Attack Case
Saif Ali Khan Attack Case | Image: X

मुंबई की एक अदालत ने पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के प्रयास के दौरान उन्हें चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 29 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी।

पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने पर बांद्रा में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से उसकी सात और दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

सैफ पर हमले के आरोपी की पुलिस रिमांड बढ़ी

अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली और उसकी हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी। बता दें कि 16 जनवरी को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में जख्मी होने के बाद सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी सर्जरी भी हुई थी। एक्टर 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक वो पूरी तरह अब स्वस्थ्य हैं। 

यह भी पढ़ें: 3:04 पर अस्पताल से कॉल,4:11 सैफ का एडमिशन टाइम; अभिनेता को कहां लगा समय?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड