Rajasthan : चौमू में मस्जिद के बाहर पुलिस पर पथराव, 6 जवान घायल, प्रशासन ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से पाया काबू; इंटरनेट बंद

राजस्थान के चौमू में देर रात 3 बजे हालात उस वक्त बिगड़ गए जब कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हारानी की बात ये है कि इस पथराव के पीछे कारण का रास्ते की सफाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur, Chomu Stones Pelting On Police
चौमू में मस्जिद के बाहर पुलिस पर पथराव | Image: Republic

Jaipur Chomu Voilance : राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे चौमू कस्बे में शुक्रवार तड़के हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने के बाद ये विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

आपसी सहमति के बावजूद कुछ लोगों द्वारा रेलिंग लगाने का काम शुरू करने पर विवाद भड़का, जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तड़के में 3 बजे वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस को हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

मस्जिद के सामने पड़े थे पत्थर

दरअसल, चौमू बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए काम चल रहा था। मस्जिद के सामने सड़क पर कुछ पत्थर थे, जिन्हें हटाया जाना था। इन पत्थरों की वजह से इलाके में जाम लगता था। इससे एक दिन पहले ही पुलिस-प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में सहमति बनने के बाद मस्जिद के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया गया था।

पुलिस को करने पड़ी लाठीचार्ज

पुलिस-प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद पत्थर हटाने का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा भी कर लिया गया। सुबह तड़के करीब 3 बजे कुछ लोगों ने खाली जगह पर लोहे की रेलिंग लगाकर बाउंड्री बनाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने इसे सड़क पर अतिक्रमण मानकर रोकने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

Advertisement

24 घंटे के लिए इंटरनेट

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियातन चौमू बस स्टैंड क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों को रोकने के लिए क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शांति की अपील की। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान कर रही है और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के क्लब में कांड, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर शादीशुदा महिला को मारी गोली

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड