Updated June 2nd, 2020 at 13:15 IST
दिल्ली हिंसा: आरोपी ताहिर हुसैन समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी क्राइम ब्रांच
आदमी पार्टी से निष्कासित काउंसलर ताहिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट में 15 लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
दिल्ली में हुए दंगों को लेकर आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आम आदमी पार्टी से निष्कासित काउंसलर ताहिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट में 15 लोगों का नाम शामिल है। जिसमें ताहिर हुसैन और उसके भाई शाह आलम का भी नाम है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच महिला स्टूडेंट्स के एक ग्रुप जिसका नाम पिंजरा तोड़ (Pinjra Tod) है उसके खिलाफ भी एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी। बता दें, पिंजरा तोड़ ग्रुप पर दिल्ली के जाफराबाद और दरियागंज इलाके में हिंसा फैलाने का आरोप लगा है।
बता दें, ये दिल्ली दंगों को लेकर दूसरी चार्जशीट है। पहली चार्जशीट एक मई को दाखिल की गई थी। जिसमें पुलिस ने शाहरुख पठान का नाम लिया था, जिसने 24 फरवरी को कथित रूप से हेड कांस्टेबल दीपक दहिया और अन्य पर गोलीबारी की थी।
ताहिर पर कई धाराओं में केस हैं दर्ज
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ताहिर पर दिल्ली में दंगा भड़काने का आरोप लगा है। पुलिस ने ताहिर पर कई धाराएं लगाई हैं। जिसमें सेक्शन 201 (गलत जानकारी देना) धारा 305 (हत्या) 365 (अपहरण) और धारा 124 ए (राजद्रोह) शामिल है। यही नहीं ताहिर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की निर्मम हत्या में शामिल होने का भी आरोप है।
वही पांच मार्च को ताहिर की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने दंगे से संबंधित कई मामलों में उनकी हिरासत मांगी जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। इससे पहले 2 मई को, दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने अंकित शर्मा की निर्मम हत्या में उनकी कथित संलिप्तता से संबंधित मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
CAA के विरोध में हुआ था प्रदर्शन
गौरतलब है कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। लेकिन अचानक विरोध प्रदर्शन दंगों में तब्दील हो गया। जिसमें करीब 53 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में आठ जून को 'ऑनलाइन रैली' करेंगे अमित शाह
इसे भी पढ़ें: भारत निश्चित रूप से अपनी आर्थिक वृद्धि दोबारा हासिल कर लेगा: PM मोदी
Advertisement
Published June 2nd, 2020 at 13:15 IST