दहेज के लिए हत्या! छत से लटकी पाई गई 21 साल की अंजलि की लाश

Maharajganj: जिले के नौतनवा इलाके में एक महिला की दहेज के लिए कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान 21 साल की अंजलि यादव के रूप में हुई है, जो रविवार रात अपने घर की छत से लटकी हुई पाई गई।

Follow : Google News Icon  
 Cousins found murdered in Rajasthan's Balotra
Cousins found murdered in Rajasthan's Balotra | Image: PTI/representative

Maharajganj: जिले के नौतनवा इलाके में एक महिला की दहेज के लिए कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान 21 साल की अंजलि यादव के रूप में हुई है, जो रविवार रात अपने घर की छत से लटकी हुई पाई गई।

उन्होंने कहा कि अंजलि की शादी तीन साल पहले गणेश यादव से हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने पति और उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए अंजलि यादव की हत्या करने का आरोप लगाया ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नौतनवा) जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Exit Poll पर बोलीं सोनिया गांधी- बस इंतजार कीजिए और देखिए, नतीजे बिल्कुल विपरीत होंगे
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड