Weather Update: दिल्ली-NCR में बरस रहे बादल! UP में अलर्ट; जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update 10th July 2025: आज यानि 10 जुलाई को मुख्य राज्यों में मौसम की स्थिति क्या रहेगी, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon, IMD
Weather Update: दिल्ली-NCR में बरस रहे बादल! UP में अलर्ट; जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Image: ANI

बीते बुधवार को शाम दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज हवाएं और बारिश से मौसम बेहद खुशनुमा रहा। हालांकि लोगों को भारी ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ा। सबसे अच्छी बात है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया। का क्या बता दूंगी एक AQI गिरकर 81 तक पहुंच गया। ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 10 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसा ही कुछ हाल अन्य राज्यों का भी है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आज यानि 10 जुलाई को अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे...

यूपी, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

  • उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ आदि जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं आने वाले 6 दिनों में लगातार बारिश की भी आशंका जताई गई है। बता दें, मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
  • बिहार के बात करें तो किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि राज्य में मध्यम बारिश होने की भी आशंका है। वहीं गया, बांका, भागलपुर आदि में तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकता है। 
  • छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले 4 से 5 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। 
  • जम्मू, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा में बारिश जारी है। साथ ही झारखंड, नागालैंड, मणिपुर में भारी बारिश वाला जारी है। आने वाले दिनों में भी इन इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है 
  • हिमाचल प्रदेश में भी यही हाल है। यहां भूस्खलन की संभावना है। इसके अलावा शिमला, मंडी, कुल्लू में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

ये भी पढ़ें - Rashifal: इन लोगों की जीवनसाथी के साथ हो सकती है तूतू-मैंमैं, जानें

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड