बढ़ सकता है आपका खर्च...आज ही निपटा लें पासपोर्ट, रेलवे, LPG और इनकम टैक्स के ये 4 जरूरी काम

अगर आपने आज के जरूरी फाइनेंशियल और सरकारी काम कल पर टाल रखे हैं, तो सावधान हो जाइए। आज यानी 30 जून कई बड़े बदलावों की आखिरी तारीख है। लापरवाही बरतने पर आपको भारी जुर्माना या अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ सकता है। इसलिए आप ये जरूरी काम आज ही और अभी निपटा लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
latest-june-30th-financial-deadline-list-lpg-e-kyc-passport-fees-itr-know-in-detail
latest-june-30th-financial-deadline-list-lpg-e-kyc-passport-fees-itr-know-in-detail | Image: ANI

आज जून का आखिरी दिन यानी 30 जून है। पैसों और सरकारी नियमों से जुड़े कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें अगर आपने आज नहीं निपटाया, तो कल यानी 1 जुलाई से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि आज आपको कौन-से जरूरी काम हर हाल में पूरे कर लेने चाहिए।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) पर रखें नजर

अगर आप असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न पहले ही फाइल कर चुके हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।आयकर विभाग आज (30 जून) तक आपके रिटर्न की जांच के लिए नोटिस जारी कर सकता है।  अगर आपके  रिटर्न और विभाग के रिकॉर्ड जैसे Form 26AS, AIS, TIS या बैंक स्टेटमेंट) में कोई अंतर दिखता है, तो विभाग जानकारी मैच करने के लिए नोटिस भेजता है।

LPG गैस सब्सिडी के लिए e-KYC है जरूरी

अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस के ग्राहक हैं और सब्सिडी का फायदा उठा रहे हैं, तो आज e-KYC कराने का आखिरी मौका है। अगर आप आज e-KYC नहीं कराते हैं, तो आपका गैस कनेक्शन बंद तो नहीं होगा, लेकिन आपकी सब्सिडी रुक सकती है।इसलिए बिना देर किए आज ही अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें।

कल से महंगा हो जाएगा पासपोर्ट बनवाना 

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो आज ही अप्लाई कर दें। 1 जुलाई से पासपोर्ट की फीस बढ़ने जा रही है। इसके अलावा, अगर आपका पासपोर्ट खो गया है या खराब हो गया है, तो उसे दोबारा बनवाने के लिए भी कल से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
36 पेज का पासपोर्ट - 2,500-5,000
60 पेज का पासपोर्ट- 3,500-6,000

Advertisement

बिना टिकट यात्रा पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से भारतीय रेलवे बिना टिकट या गलत टिकट पर सफर करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है।मिनिमम पेनल्टी को ₹250 से बढ़ाकर सीधे ₹500 कर दिया गया है। इसके साथ ही आपको तय दूरी का किराया भी देना होगा।अगर आप अपने टिकट स्टेशन से आगे सफर करते हैं, तो एक्सट्रा चार्ज भी पहले से ज्यादा लगेगा।

ये भी पढ़ें - UPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें परीक्षा की सही तारीख और गाइडलाइंस
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड