अपडेटेड 27 February 2024 at 15:09 IST

सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाली है खुशखबरी, मां चरणकौर देंगी बच्‍चे को जन्‍म

दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर बहुत जल्‍द किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Follow : Google News Icon  
Siddhu Moosewala
Siddhu Moosewala | Image: Siddhu Moosewala

Sidhu Moosewala Mother is Pregnant: दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर बहुत जल्‍द किलकारियां गूंजने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह मां बनने वाली है। मार्च महीने में वो बच्‍चे को जन्‍म देंगी। आईवीएफ के माध्‍यम से ये बच्‍चा जन्‍म लेगा। इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। आपको बता दें कि मूसेवाला की हत्या के बाद ये पहला मौका होगा जब उनके घर में खुशी की गूंज सुनाई देगी।

सिद्धू मूसेवाला अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। साल 2022 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही उनके प्रशंसक परिवार के वारिस के लिए दुआ कर रहे थे। यही वजह थी कि मूसेवाला के मां-बाप ने आईवीएफ तकनीक की मदद से वारिस लाने का फैसला लिया। हालांकि इस मामले में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों के चलते कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

गोल्‍डी बरार और लॉरेंस विश्नोई ने ली मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Advertisement

क्या होती IVF तकनीक

आईवीएफ (IVF) का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है। जब शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है। इसलिए इसे आईवीएफ कहा जाता है। एक बार जब अंडे निषेचित हो जाते हैं, तो भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नफे सिंह कोर्ट में देने वाले थे अ‍हम सबूत, होता सच का खुलासा... इस वजह से तो नहीं हुई हत्या?
 
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 14:17 IST