अपडेटेड 6 February 2022 at 12:25 IST

Lata Mangeshkar Awards List: 7 फिल्मफेयर, 3 नेशनल अवॉर्ड सहित पद्म भूषण और भारत रत्न, देखें 'सुर कोकिला' के अवॉर्ड्स की लिस्ट

संगीत की दुनिया की शान लता मंगेशकर को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था। ये सम्मान उन्हें 1972, 1975 और 1990 में दिया गया था।

Follow : Google News Icon  
PC- ANI
PC- ANI | Image: self

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज (रविवार) 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर को पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अपनी गायिकी के दम पर स्वर कोकिला ने न सिर्फ लोगों के दिलों में पहचान बनाई थी बल्कि कई बड़े अवॉर्ड्स जीतकर दुनियाभर में देश का नाम भी रोशन किया था। आइये जानते हैं कि लता जी को किन-किन पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।

संगीत की दुनिया की शान लता मंगेशकर को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था। ये सम्मान उन्हें 1972, 1975 और 1990 में दिया गया था। इसके बाद 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। गायिकी के दम पर लता जी 1969 में पद्म भूषण पुरस्कार लेने में भी सफल रहीं। लता मंगेशकर अपनी गायिकी से लगातार ये साबित करती रहीं कि वो एक नहीं, बल्कि कई अवॉर्ड्स की हकदार हैं। 

उन्हें सुनने के बाद ऐसा लगता था जैसे मां सरस्वती उनके कंठ में खुद विराजमान हैं। शायद यही वजह है कि एक पल वो भी आया जब उन्हें 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1993 में लता की झोली में फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार आया। इसके साथ ही 1999 में उन्हें पद्म विभूषण भी मिला। लता जी यहां भी नहीं रुकीं और 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर के मल्टी-ऑर्गन फेल होने से सुबह 8:12 पर हुआ निधन: ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लीं अंतिम सांस

Advertisement

इन सारे अवॉर्ड्स के अलावा लता को राजीव गांधी पुरस्कार, एनटीआर पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण, स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट, जी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। 

सीएम योगी ने जताया दुख

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 February 2022 at 12:25 IST