पिछले साल सर्वाधिक 26 लाख से ज्यादा लोक शिकायतों का निवारण किया गया: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सर्वाधिक 26 लाख से अधिक लोक शिकायतों का निवारण किया गया। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) नागरिकों को ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने की अनुमति देती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union Minister Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह | Image: ANI

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सर्वाधिक 26 लाख से अधिक लोक शिकायतों का निवारण किया गया। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) नागरिकों को ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने की अनुमति देती है।

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘सीपीग्राम्स के माध्यम से समय पर, सार्थक और सुलभ तरीके से जन शिकायतों के प्रभावी निवारण को सरकार में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।’’ सिंह ने कहा कि 2019-2024 की अवधि में 1.15 करोड़ लोक शिकायतों का निवारण किया गया। मंत्री ने कहा, ‘‘जनवरी से दिसंबर, 2024 तक सीपीग्राम्स पोर्टल पर अब तक की सबसे अधिक 26,45,869 शिकायतों का निवारण किया गया है।’’

Advertisement

सीपीग्राम्स पर कुल 1,03,675 शिकायत निवारण अधिकारी चिह्नित किए गए हैं। सिंह ने कहा कि सरकार ने 24 अगस्त, 2024 को शिकायत निवारण के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे शिकायत निवारण की समयसीमा घटकर 21 दिन रह गई है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड