बिजली कड़की, बादल गरजे, सूखा नहीं गया सावन का आखिरी सोमवार...दिल्ली-NCR में जबरदस्त बारिश से मौसम हुआ ठंडा ठंडा-कूल कूल; दिन में छाया अंधेरा
दिल्ली-NCR में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे जिसे देख पहले से ही तगड़ी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन फिर बादल गरजे और बहुत तेज बारिश आना शुरू हो गई।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली-NCR में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे जिसे देख पहले से ही तगड़ी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन फिर बादल गरजे और बहुत तेज बारिश आना शुरू हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा था। इससे मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सही साबित हुआ।
भारी बारिश के कारण बढ़ी परेशानी
भारी बारिश से एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर भारी जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बारिश से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। नोएडा में कुछ जगह जहां मूसलाधार बारिश हो रही है तो ग्रेटर नोएडा में कुछ जगह भारी बारिश से जलभराव भी हो गया है।
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर भी बारिश के कारण भारी ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है। तो वहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।
दिल्ली के कमला नगर में भी बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लोग जलभराव से भरे कई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
Advertisement
लुढ़का पारा
लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मौसम का पारा भी लुढ़क चुका है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा था तो वहीं सोमवार को अधिकतम पारा लुढ़क कर 28 डिग्री तक पहुंच गया। अगर दिन भर बारिश जारी रही तो तामपन और भी नीचे जा सकता है। इसके साथ ही बिजली भी तेज कड़की है।
सावन का आखिरी सोमवार
बता दें कि आज सावन का आखिरी सोमवार है और दिल्ली-एनसीआर में भारी वर्षा से यह सोमवार सूखे की जगह बारिश से मस्त हो गया है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- सावन का आखिरी सोमवार आज, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न