अपडेटेड 22 February 2024 at 13:06 IST

J & K Landslide: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, मजदूर की मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भूस्खलन की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Srinagar-Jammu National Highway
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग | Image: ANI

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में एक निर्माण कंपनी के मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी देशपॉल (31) के रूप में हुई है, जो सुबह करीब 8.30 बजे रामबन जिले में सेरी के पास अपने कंपनी मुख्यालय के बाहर भूस्खलन की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि मृतक सुबह जलपान के लिए कंपनी के मेस की ओर जा रहा था तभी यह घटना हुई। मृतक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बनिहाल के पास किश्तवारी पाथेर में हुए भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी बंद है।

उन्होंने कहा ‘इसे फिर बहाल करने का काम चल रहा है और इसमें कुछ समय लगेगा।’ रामबन और बनिहाल के बीच एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए कई भूस्खलन के बाद सोमवार को राजमार्ग पर यातायात पर रोक लगा दी गई थी।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को राजमार्ग को आंशिक रूप से एकतरफा यातायात के लिए साफ कर दिया गया था, लेकिन किश्तवारी पाथेर में हुए भूस्खलन से सड़क फिर से अवरुद्ध हो गई।

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali: बंगाल पहुंची NCST, यौन उत्पीड़न की शिकायतों की करेगी जांच

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 13:06 IST