Lado Lakshmi Yojana: क्या है लाडो लक्ष्मी योजना? जिसके जरिए महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, क्या हैं शर्तें

'लाडो लक्ष्मी योजना' हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं के लिए लाई गई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haryana Lado Lakshmi Yojana
Haryana Lado Lakshmi Yojana | Image: PTI, Freepik

Haryana Lado Lakshmi Yojana: MP, महाराष्ट्र और दिल्ली की राह पर चलते हुए अब हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। CM सैनी ने हरियाणा का बजट पेश करते हुए 'लाडली लक्ष्मी योजना' की घोषणा की, जिसके तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आएंगे। इसके लिए बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। आइए जानते हैं क्या है ये योजना? साथ ही किन-किन महिलाओं को 'लाडली लक्ष्मी योजना' का लाभ मिलेगा?

हरियाणा में हुए चुनावों के दौरान BJP ने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए योजना लाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। हालांकि अकाउंट में पैसा अभी नहीं आएगा। साथ ही इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिसके बारे में जानना जरूरी है।

किन-किनको मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये?

'लाडो लक्ष्मी योजना' हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं के लिए लाई गई हैं। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसका फायदा उठाने के लिए हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ही स्कीम का लाभ मिलेगा।

ये भी हैं शर्तें…

स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाना होगा। जान लें कि योजना का लाभ उठाने के लिए BPL कार्ड होना भी जरूरी है।परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम होने पर आप गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में आएंगी। BPL कार्ड के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इसके अलावा स्कीम के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) होना भी जरूरी है। अबतक आपके परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया तो आप पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सरल केंद्र या PPP ऑपरेटर जाएं और बनवा लें। इसके लिए अपने साथ आधार कार्ड और हरियाणा की नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।

Advertisement

महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए दी जाएगी। इसलिए बैंक खाता होना जरूरी है। साथ ही बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2025: बजट पेश कर गदगद हो गए CM नायाब सिंह, फिर मंत्रियों संग बैठकर खाई गर्मागर्म कुरकुरी जलेबी, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड