Republic Summit 2024:विकसित भारत बनने में डिजिटल इंडिया का कितना बड़ा होगा योगदान?केवी कामथ ने बताया

बैंकर केवी कामथ ने विकसित भारत में डिजिटल योगदान की बात की। बताया कैसे हमारी जीडीपी को शेप देने में ये अहम हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
kv kamath at republic summit
रिपब्लिक समिट में केवी कामथ | Image: republic

Republic Summit 2024:  जियो फाइनेंशियल के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के वी कामथ ने रिपब्लिक समिट 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था से लेकर आत्मनिर्भरता की बात कही। जब उनसे थीम से जुड़ा सवाल पूछा गया कि आखिर वो भारत की प्रगति के कौन से फैक्टर्स को अहम मानते हैं। तो उन्होंने डिजिटल इंडिया के योगदान की बात की। कहा- भारत में डिजिटल फोर्स सकल घरेलू उत्पाद में 20%-30% का योगदान करती है। उद्योग अच्छी राह पर हैं।


इसके साथ ही प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के स्तंभ माने जाने वाले कामथ ने दुनिया में संकट के दौर में भी भारत के अडिग खड़े रहने की वजह आत्मनिर्भरता के प्रति केन्द्र के रवैए को बताया। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना काल में हम केंद्र और नियंत्रकों की वजह से संकट काल से बचे रहे।

रिपब्लिक समिट में दिग्गज

रिपब्‍लिक समिट खबर और खबर के पीछे की खबरों का सबसे बड़ा मंच है। इस बार समिट का थीम  ‘Bharat: The Next Decade’ है। इस समिट में बतौर चीफ गेस्‍ट पीएम नरेंद्र मोदी होंगे जो बदलते भारत और भारत के सपनों पर अपनी राय रखेंगे।

पीएम मोदी के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां भी इस बात पर चर्चा करेंगी कि आने वाले दशक में ये देश कैसे विकसित भारत बनेगा और 2047 से पहले कैसे ये सपना साकार हो सकता है। राजनीति और बिजनेस की हस्तियों के अलावा इस समिट में अपनी राय रखने के लिए स्पेस, टेक्नोलॉजी और खेल जगत के दिग्गज भी शिरकत करेंगे।

Advertisement

रिपब्लिक समिट के 2024 संस्करण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम है। यह समिट भारतीय राजनीति, ई-गवर्नेंस, व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, खेल समेत कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।  

यहां देख सकते हैं Live Streaming

R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/

Advertisement

R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat

रिपब्लिक टीवी लाइव टीवी- https://www.republicworld.com/livetv/

रिपब्लिक वर्ल्ड यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicWorld

ये भी पढ़ें- Republic Summit 2024: 'देश में मजबूत विपक्ष होना जरूरी है लेकिन मैं नहीं बना सकता', बोले अमित शाह

Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड