UP NEWS: बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार चार दोस्तों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे सोमवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना मे कुशीनगर के बाइक सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kushinagar four people dies in road accident
kushinagar four people dies in road accident | Image: UP Police

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे सोमवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना मे कुशीनगर के बाइक सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-28 पर महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर हाईवे के पास हुआ। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अंकित गौड़ पुत्र नारायण गौड़ अपने दोस्त कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर के रहने वाले 20 वर्षीय पिंटू गोड़ पुत्र रणजीत गौड़, कसया थाना क्षेत्र के भैसहा खास के रहने वाले 22 वर्षीय अतुल सिंह पुत्र विनोद सिंह और हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय के रहने वाले 22 वर्षीय नितेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह के साथ सोमवार की देर शाम को जन्मदिन मनाने देवरिया मुख्यालय आए थे।

दोस्‍तों को छोड़ने जा रहा था अंकित

देर रात को अंकित तीनों दोस्तों को छोड़ने बाइक से हाटा जा रहा था। चारों अभी हेतिमपुर कसया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हुआडीह के थानेदार अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज गोपाल राजभर मौके पर पहुंचे और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजवाया।

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा

मुआडीह सर्किल के क्षेत्राधिकारी सीओ संजय कुमार रेड्डी ने भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और  बताया कि सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

(पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड