अपडेटेड 29 June 2024 at 11:56 IST
केरल में ब्रेन इटिंग अमीबा का कहर, कोझिकोड में 12 साल का बच्चा संक्रमण का शिकार; राज्य का तीसरा केस
इलाज कर रहे चिकित्सकों में से एक ने कहा कि संक्रमण की पहचान कर ली गई थी और उसी दिन इलाज शुरू हो गया था।
- भारत
- 1 min read

ब्रेन ट्यूमर | Image:
Pixabay
Brain Eating Amoeba: केरल के कोझिकोड जिले में12 वर्षीय एक लड़का दूषित जल में पाए जाने वाले अमीबा से होने वाले दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से पीड़ित है। एक निजी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
केरल में मई के बाद से घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है।
कोझिकोड के 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को यहां बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों में से एक ने कहा कि संक्रमण की पहचान कर ली गई थी और उसी दिन इलाज शुरू हो गया था।
चिकित्सक ने कहा, ‘‘इस बीमारी से मृत्यु दर 95-100 प्रतिशत है। लड़के की हालत गंभीर है।’’
Advertisement
यह अमीबा दूषित जल में पाया जाता है और दूषित जल में नहाने या गोताखोरी करने से इसके संपर्क में आने का खतरा होता है।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 29 June 2024 at 11:56 IST