Kolkata Building Collapse: कोलकाता तारातला हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 16 पहुंची, निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

कोलकाता तारातला हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। गोदाम शेड गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ था, हालांकि मौके पर रेस्क्यू कर 20 मजदूरों को बचा लिया गया। जानें कैसे हुआ था हादसा? पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Godown Collapse
कोलकाता: तारातला हादसे में मरने वालों की संख्या 16 हुई | Image: X/ANI

Kolkata warehouse collapse: दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार (24 जून) को निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया था, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 चुकी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं, बचाव कार्य रात भर चला। जिसके बाद मलबे में दबे करीब 20 लोगों को निकाला गया। इनमें हालांकि 2 मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, उन्हें मौके पर आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

कैसे हुआ हादसा? 

तारातला इलाके में कई मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक शेड गिरने से भारी मलबा नीचे आ गिरा। कई लोग उसी में दब गए। स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। अफरा-तफरी के बीच बचाव दल ने तुरंत काम शुरू कर दिया।

एक युवक ने रेस्क्यू में करवाई मदद

मौके पर मौजूद एक युवक ने बचाव टीम की अहम मदद की। उसने मलबे में दबे एक मजदूर का पैर पकड़ लिया और टीम को सही जगह तक पहुंचने में मदद की। इसके बाद टीम ने मजदूर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। युवक ने बताया कि, 'मलबे में फंसा मजदूर दर्द से कराह रहा था। वह बार-बार कह रहा था- मैंने अपना पैर खो दिया है। अगर जरूरत हो तो पैर का बाकी हिस्सा काटकर मुझे बाहर निकालो, बस मेरी जान बचा लो।'

फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए, दूसरी ओर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिवारों को सरकारी मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। कई परिवारों ने अपने परिजनों की खबर लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों की जांच करने का भी आदेश दिया है। ऐसे हादसों से बचने के लिए निर्माण कार्य में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। प्रशासन और बचाव दल अभी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का कैसे हुआ खुलासा? कितना कैश हुआ चोरी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड