Kolkata: बंगाल के नादिया में वाहन ने 3 ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 7 की मौत

एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Kolkata: बंगाल के नादिया में वाहन ने 3 ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 7 की मौत | Image: PTI

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि..

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छपरा क्षेत्र के लक्ष्मिगाछा में उस समय हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग ईद के लिए खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - जॉन अब्राहम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पर किया दिलचस्प खुलासा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड