BIG BREAKING: कोलकाता आरजी कर अस्पताल डॉक्टर रेप हत्याकांड में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को होगा सजा का ऐलान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी ठहराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RG Kar rape-murder case
RG Kar rape-murder case | Image: Video Grab

RG Kar rape-murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में बड़ा फैसला हुआ है। कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी ठहराया है। संजय रॉय की सजा को लेकर फिलहाल सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने 57 दिनों तक चली बंद कमरे में सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। इस रेप केस को लेकर अदालत में मुकदमा 12 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था और 9 जनवरी 2025 को सुनवाई पूरी हुई।

संजय रॉय को बलात्कार और हत्या मामले में बीएनएस अधिनियम की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत दोषी पाया गया है। पूरे मामले में अदालत ने फॉरेंसिक साक्ष्यों पर भरोसा किया, जो घटना में संजय रॉय की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि वो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गया। सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। संजय रॉय कोलकाता पुलिस का सिविक वालिंटियर था।

संजय रॉय बोला- मैं निर्दोष, अलत फंसाया गया

संजय रॉय ने अपने खिलाफ आए फैसले का विरोध किया है। एएनआई के मुताबिक, अदालत में संजय रॉय ने जज से कहा, 'मुझे झूठा फंसाया गया है। मैंने ऐसा नहीं किया है। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है। इसमें एक आईपीएस शामिल है।' अदालत ने जवाब दिया कि वह रॉय को दी जाने वाली सजा पर फैसला करने से पहले उनकी बात सुनेगी। अदालत ने कहा कि मामले में सोमवार, 20 जनवरी 2025 को सजा का ऐलान किया जाएगा।

कोलकाता रेप केस की टाइमलाइन

  • 8 अगस्त 2024: अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर केस सामने आया।
  • 10 अगस्त 2024: मामले में आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी की गई।
  • 7 अक्टूबर 2024: मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की।
  • 12 नवंबर 2024: अदालत में मुकदमा शुरू हुआ।
  • 9 जनवरी 2025: अदालत ने रेप और हत्या केस में सुनवाई पूरी की।
  • 18 जनवरी 2025: अदालत ने संजय रॉय को दोषी करार दिया।
  • 20 जनवरी 2025: अदालत संजय रॉय की सजा पर फैसला सुना सकती है।

क्या है पूरा मामला?

मामला 31 साल रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या से जुड़ा है, जो 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मृत पाई गई थी। ट्रेनी डॉक्टर की लाश कॉलेज के एक सेमिनार हॉल में पड़ी थी और पोस्टमार्टम से उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई थी। घटना के एक दिन बाद 10 अगस्त 2024 को कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया था। कोलकाता समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में डॉक्टर्स धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर उतर आए थे। बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। मामले में सीबीआई ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया था। उन पर सबूत नष्ट करने का प्रयास करने का आरोप लगा। हालांकि दोनों आरोपी बाद में जमानत पर बाहर आ गए। फिलहाल मामले में संजय रॉय दोषी पाया गया है।

यह भी पढ़ें: कंधे पर बैग टांगे पहुंचा दुकान... सैफ के हमलावर का नया सीसीटीवी फुटेज

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड