LIVE BLOG

कोलकाता कांड पर SC में अब 17 सितंबर को होगी अहम सुनवाई, CBI फिर सौंपेगी नई स्टेटस रिपोर्ट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से जुड़े मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले को लेकर CBI आज कोर्ट के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। वहीं, गुजरात के सूरत में एक गणेश पंड़ाल में पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें..

Follow : Google News Icon  
Kolkata rape case Supreme Court hearing
कोलकाता कांड पर SC में अहम सुनवाई | Image: Sutterstock/ X

त्योहारों में ऐसे प्रतिबंध लगा कर जनता को परेशान कर रही आप: BJP

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "10 सालों से दिल्ली में AAP की सरकार है, पहले पंजाब की पराली को जिम्मेदार ठहराया जाता था अब पंजाब में गलती से उनकी सरकार बन गई है तो पंजाब को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता तो त्योहारों पर इस प्रकार प्रतिबंध लगा कर दिल्ली की जनता को हैरान परेशान कर रहे हैं। दिल्ली में ट्रैफिक जाम रहता है जिस कारण प्रदूषण होता है। दिल्ली में स्मोक टावर फेल हो गए हैं। इन पर ध्यान ना देकर साल में जो 4-5 दिन पटाखे के होते हैं उनको बैन करके AAP अपनी विफलताओं पर पर्दा डालना चाहती है।"


कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हादसे के मृतकों के परिवार से मिले सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "घटना बहुत दुःखदायक है...परिवार वाले ने बताया कि बेटा बीमार हुआ फिर जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसके लिए ऑक्सीजन आया लेकिन लोगों का मानना है कि उसमें ऑक्सीजन था ही नहीं। इसकी सच्चाई जांच में पता चलेगी। इनका बेटा यहां कभी बीमार नहीं हुआ लेकिन वहां पर ऐसा क्या हुआ जिससे ये घटना घटी तो ये पूरी घटना जांच का विषय है।...मेरा यहां की सरकार से अनुरोध है कि परिवार में से एक लोग को नौकरी देनी चाहिए। हमने अपनी तरफ सब मदद किया लेकिन हमारी सरकार यहां नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध हैं कि वह एक नौकरी इन्हें दें।"


Advertisement

गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ जीएसबी सेवा मंडल गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंती।


राहुल गांधी के चीन के साथ बहुत गहरे संबंध हैं: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा...राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वह अब विपक्ष के नेता हैं। एक तरफ वह भारत जोड़ो की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ मौका मिलने पर आलोचना भी करते हैं। उनके चीन के साथ बहुत गहरे संबंध हैं..."


Advertisement

भाजपा राहुल फोबिया से ग्रस्त है: हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'भाजपा की आदत है वह राहुल फोबिया से ग्रस्त हो गए हैं...उनके नेता, कार्यकर्ता और प्रवक्तागण राहुल गांधी से घबराए हुए हैं। एक बात समझ नहीं आ रही है कि पीएम मोदी विदेश यात्रा पर जाए तो वह राष्ट्रहित है लेकिन विपक्ष के नेता अगर विदेश यात्रा पर तो उस समय भाजपा को अपत्ति हो जाती है और वे कई सवाल करते है। ये विरोधाभाष कैसा है इसका जवाब BJP को देना चाहिए।"


कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री और अरविंद केजरीवाल आज सूत्रधार हैं: गिरिराज सिंह

AAP और कांग्रेस के गठबंधन न होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "वह कहते थे कि शीला दीक्षित को जेल भेजवाऊंगा लेकिन आज वह खुद जेल में हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री और अरविंद केजरीवाल आज सूत्रधार बने हुए हैं।"


हम हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं: मनीष सिसोदिया

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नियमित रूप से पदयात्रा कर रहा हूं... अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए 9 साल तक काम किया है... जब भाजपा अरविंद केजरीवाल, उनकी लोकप्रियता और दिल्ली के लोगों द्वारा उन पर बरसाए गए प्यार को नहीं रोक पाई, तो उन्होंने उन्हें जेल में डाल दिया... जल्द ही अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे... हम हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी राज्य के हर गांव और शहर तक पहुंच चुकी है। हमारा एकमात्र उद्देश्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद, AAP कार्यकर्ता ऊर्जा से भरी है और वे भाजपा को हराने के लिए जमीन पर काम कर रही है।"


कैंसर की दवाओं पर GST 12% से घटकर होगा 5%

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " कैंसर की दवाओं पर भी जीएसटी दरें कम की जा रही हैं। कैंसर के इलाज की लागत को और कम करने के लिए इसे 12% से घटाकर 5% किया जा रहा है। फिर नमकीन के निकाले गए विस्तारित नमकीन खाद्य पदार्थों पर भी निर्णय लिया गया। इन पर जीएसटी दर पूर्वव्यापी नहीं बल्कि संभावित तौर पर 18 से घटाकर 12% की जा रही है..."


2 नए GoM (मंत्रियों का समूह) तय किए गए

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "2 नए GoM (मंत्रियों का समूह) तय किए गए हैं। एक चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर है। यह बिहार के उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दर युक्तिकरण जीओएम होगा लेकिन इस सीमित उद्देश्य के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। हमने उनसे कहा है कि वे इस मामले को देखेंगे और अक्टूबर 2024 के अंत तक एक रिपोर्ट लेकर आएंगे। नवंबर में होने वाली जीएसटी परिषद इस रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लेगी जो कि जीओएम से आएगी..."


6 महीनों में ऑनलाइन गेमिंग से राजस्व 412% बढ़कर 6909 करोड़ हुआ

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक में कई फैसले लिए गए। दर युक्तिकरण पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) और रियल एस्टेट पर जीओएम ने आज स्थिति रिपोर्ट सौंपी। ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर स्थिति प्रस्तुत की गई। 6 महीनों में ऑनलाइन गेमिंग से राजस्व 412% बढ़कर 6909 करोड़ रुपये हो गया है..."


भारत सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक: एस जयशंकर

रणनीतिक वार्ता के लिए भारत-जीसीसी संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, " जीसीसी वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की आधारशिला है। भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। भविष्य की अधिकांश मांग हमारी ओर से आने वाली है। हमारा गहन सहयोग बाज़ारों को स्थिर करने, नवाचार को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगा।"


बिहार में अपराधियों को दिया जा रहा संरक्षण: तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लगातार बिहार में अपराध बढ़ रहा है और नीतीश कुमार जी को कानून-व्यवस्था से कोई मतलब नहीं रह गया है..ये दुखद है कि लगातार जिस हिसाब से अपराध बढ़ता जा रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेकार होती जा रही है लोग घर में घुसकर गोली मार रहे हैं ये स्थिति बिहार में है। जब वह( नीतीश कुमार) हमारे साथ थे तब इन्हें अपराधी कहा जाता था.... बिहार में एक दिन भी ऐसा नहीं जहां लूट, हत्या, रेप की घटना न हो रहा हो। यहां पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है...'


राहुल गांधी ने कभी भी देश का अपमान नहीं किया: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " राहुल गांधी ने कभी भी देश का अपमान नहीं किया न करेंगे ये हमारा वादा है। लेकिन बीजेपी को कोई न कोई बहाना चाहिए इसलिए वे लोग ऐसा बोलते हैं।"


राहुल गांधी कई तरीकों से चीन को प्रमोट करते हैं: CM हिमंता

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल गांधी कई तरीकों से हमेशा चीन को प्रमोट करते रहते हैं वो हमेशा भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और चीन को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन चीन में लोकतंत्र नहीं है वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है.. क्या राहुल गांधी इस बारे में कहीं बोलते हैं?... कांग्रेस और 
चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बीच जो MoU साइन हुआ है उसका उन्हें खुलासा करने चाहिए। हमें लगता है कि उस MoU में ये भी लिखा हुआ है कि राहुल गांधी जा भी जाएंगे वह चीन को प्रमोट करेंगे...कांग्रेस पार्टी सामने आए और चीन कम्युनिस्ट पार्टी के साथ जो साइन हुआ है वो देश के सामने रखे।"


हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही: मनोहर लाल खट्टर

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "नामांकन शुरू हो गए हैं हमने अपनी पहली सूची जारी कर दी है 6-7 तारीख को नामांकन हुए हैं अभी 4 दिन और शेष हैं इसमें उम्मीदवार जो बचे हैं उसकी भी सूची जल्द जारी हो जाएगी...नामांकन के दौरान जो वातावरण दिखा है उससे निश्चित रूप  से मैं कह सकता हूं कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है।" उन्होंने आगे कहा, "सुना है कांग्रेस AAP और सपा के साथ गठबंधन कर रही है इसका अर्थ यही है कि उनको अपने ऊपर विश्वास नहीं रहा।"


लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं आकांक्षा पुरी

लागबागचा में भक्तों के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस बीत अभिनेत्री आकांक्षा पुरी भी मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं।


पहली लिस्ट जारी होने पर क्या बोले आप हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर आप हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा, "AAP पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ रही है। AAP पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। शाम तक दूसरी लिस्ट देखने को मिलेगी। अभी नामांकन में केवल 3 दिन बचे हैं। 3 दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों को पंक्तिबद्ध करना है। हमारे एक-एक सीट पर कई उम्मीदवार है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक अच्छा और मजबूत विकल्प है। मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। हम हरियाणा की व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रहे हैं।"


राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नज़र रख रही है।


भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल ने अपना नामांकन दाखिल किया

हरियाणा के मंत्री और अंबाला सिटी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।


कुवैत के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से दोबारा मिलकर खुशी हुई। हाल ही में कुवैत में हुई हमारी सार्थक बैठक को याद किया।"


हरियाणा चुनाव के लिए आप ने जारी की लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 


राहुल विदेशों में भारत की गलत छवि प्रस्तुत करते हैं-नलिन कोहली

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के टेक्सास में दिए गए बयान पर कहा, "राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता हैं। जब वह विदेश जाते हैं तो उन्हें सोचना चाहिए कि क्या वे जो कह रहे हैं वह पूरा सच है, क्या इससे भारत की छवि पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वे चीन की खूब तारीफ करते हैं लेकिन दुनिया में कभी इस बात की चर्चा नहीं करते कि भारत और चीन के संबंध क्यों खराब हुए। वे इतिहास, RSS की बात करेंगे लेकिन कभी यह नहीं कहेंगे कि भारत का इतिहास कितना स्वर्णिम था... योग भारत से आया, 150 से ज्यादा देश योग दिवस मनाते हैं लेकिन राहुल गांधी इस पर बोलते नजर नहीं आते। अगर राहुल गांधी भारत की छवि के बारे में बात करना चाहते हैं तो उन्हें पूरा पक्ष रखना चाहिए..."


देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा अपराध- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के टेक्सास में दिए बयान पर कहा, "राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और विपक्ष का नेता देश के प्रति जवाबदेह भी होता है, विदेश जाकर देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा अपराध है, कोई देशभक्त ऐसा नहीं कर सकता लेकिन राहुल गांधी लगातार तीसरी बार हारने से हताश हो गए हैं और अपनी कुंठा बाहर निकाल रहे हैं। हमारे देश में कांग्रेस और भाजपा है लेकिन जब हम विदेश जाते हैं तो हम कांग्रेस या भाजपा के नहीं होते, हम सिर्फ देश का प्रतिनिधित्व करते हैं... RSS के स्वयंसेवक हर पल अपना बलिदान देकर देश का निर्माण करते हैं..."


राहुल गांधी चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं-गिरिराज सिंह

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं। आपके समय में रक्षा क्षेत्र में आयात ज्यादा था। अब हम निर्यात कर रहे हैं, आपके समय में निर्यात केवल 19 लाख करोड़ रुपये का था और अभी निर्यात 75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इससे पता चलता है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ रही है... आप(राहुल गांधी) विपक्ष के नेता होने के बावजूद चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं... जो कोई भी विदेश में भारत को गाली देता है, मेक इन इंडिया को गाली देता है, बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग को गाली देता है, वो देश का दुश्मन होगा, वो विपक्ष का नेता नहीं हो सकता।


कोलकाता केस पर अगली सुनवाई 17 सितंबर को

कोलकाता केस पर CJI ने पूछा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से संदीप घोष का घर कितना दूरा है। इस पर CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कहा कि महज 10-15 मिनट। सीबीआई ने कोलकाता सरकार से जनरल डायरी और उसपर एंट्री को लेकर भी सवाल किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने सुनवाई 17 सिंतबर के लिए मुकर्रर की है।


16 सितंबर को नई स्टेटस देगी CBI

कोलकाता रेप केस पर कपिल सिब्बल और CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने CBI से 16 सितंबर को नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 17 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख दी है।


CBI के स्टेटस रिपोर्ट पर CJI ने किया सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की सुनवाई हुई। CJI डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला  और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ मामले की सुनवाई हुई। CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अब तक स्टेटस रिपोर्ट पर सवाल जवाब किए।
 


ममता बनर्जी अपना इस्तीफा कब देंगी?- शहजाद पूनावाला

TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "ममता बनर्जी को जवाहर सरकार के प्रेणता लेते हुए अपना त्यागपत्र सौंप देना चाहिए। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में ममता बनर्जी पुरी तरह से फेल हो गई हैं। देश की जनता, पश्चिम बंगाल की जनता तो ये कह ही रही थी और अब खुद ममता बनर्जी के पार्टी के लोग भी यह कहने लगे हैं... आर जी कर मामले में उनके(ममता बनर्जी) प्रति जनता का पूर्ण अविश्वास है.... इसके बाद ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए लेकिन वे उल्टा डॉक्टरों को धमकाती हैं... आज सवाल ये है कि ममता बनर्जी अपना इस्तीफा कब देंगी?..."


राहुल गांधी का चीन से प्यार फिर सामने आ गया-प्रवीण खंडेलवाल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के टेक्सास में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है कि उन्हें चीन से कितना प्यार है, जबकि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में जुटा है। राहुल गांधी द्वारा भारत में रोजगार की समस्या का जिक्र करना दिखाता है कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं। प्रधानमंत्री के आने के बाद आज लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं, अगर आज रोजगार की समस्या है तो इसका कारण है कि कांग्रेस अपने लंबे समय के शासन में ऐसी व्यवस्था नहीं बना पाई कि जितनी जनसंख्या बढ़े उसी अनुपात में रोजगार सृजित हो। 


राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली देते हैं-गिरिराज सिंह

 कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "भारत की तारीफ करने के बजाय वे(राहुल गांधी) भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं... ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं।"


राजौरी जिले के नौशेरा में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए एंटी-फिल्ट्रेशन ऑपरेशन में, राजौरी जिले के नौशेरा के लाम के सामान्य क्षेत्र में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में युद्ध-संबंधी सामान बरामद किया गया।


शांति भंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-गृह मंत्री हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "सूरत के सैयदपुरा क्षेत्र में आज 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया...इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है...जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे..."


सूरत में गणेश पंडाल में पथराव

गुजरात के सूरत में रविवार शाम को एक गणेश पूजा पंडाल में बवाल हो गया। पूजा पंडाल में पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पथराव की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग सड़कों पर विरोध करने उतर गए। बाद में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।


कोलकाता कांड पर आज SC में अहम सुनवाई

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से जुड़े मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। CJI डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवालाऔर न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ मामले की नौ सितंबर को सुनवाई करने वाली है। इस मामले को लेकर CBI आज कोर्ट के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड