Kolkata: झुग्गी बस्ती में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, अधिकारी ने दी जानकारी

कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Undertrail person dies
Kolkata: झुग्गी बस्ती में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, अधिकारी ने दी जानकारी | Image: PTI

कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग से कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया, जिसके बाद एक झुग्गी से हबीबुल्लाह मोल्लाह (65) का शव बरामद हुआ। वह कचरा बीनने का काम करता था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे लगी आग बुझाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियों ने पांच घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की और देर रात करीब तीन बजे इसपर काबू पाया जा सका।

घटनास्थल नारकेलडांगा थाने के करीब है। पुलिसकर्मियों ने दमकल कर्मियों के साथ नारकेलडांगा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। झुग्गियों के जल जाने से करीब 200 लोग बेघर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - Manipur: इंफाल पश्चिम जिले से 3 उग्रवादी गिरफ्तार, अधिकारी ने दी जानकारी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड