Kolkata Godown Collapse: मलबे से आती रही चीखने की आवाज... 8 लोगों ने तोड़ दिया दम, गोदाम हादसे में SIT का गठन, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

कोलकाता के तारातला में हुए गोदम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पीएम मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Godown Collapse
Kolkata Godown Collapse | Image: X/ANI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में हुए गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। घटना में 30 अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। राहत और बचाव कार्य में सेना को भी लगाया गया है।वहीं, बंगाल सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है तो प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

हादसे के तुरंत बाद भारतीय सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग और कोलकाता नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। स्निफर डॉग्स, भारी क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

गोदाम हादसे में बंगाल सरकार का एक्शन

मामले पर कोलकाता पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की है। पुलिस ने साइट सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो श्रम आपूर्तिकर्ताओं मोहम्मद अताउल तथा सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चार अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हादसे की जांच के लिए SIT का गठन

पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। SIT की अगुवाई असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जॉयसूर्या मुखर्जी करेंगे। टीम में होमिसाइड स्क्वाड (DD) के इंचार्ज इंस्पेक्टर देबासिस दत्ता, इंस्पेक्टर हीराक दलापति (DD), जो इस मामले के नए इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) होंगे, एंटी-राउडी स्क्वाड (DD) के इंस्पेक्टर सरफराज अहमद और ताराताला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर मानस भट्टाचार्य और कुशल मंडल शामिल हैं।

Advertisement

PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि बुधवार दोपहर तारातला इलाके में बन रहा एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर ढह गया। पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। गोदाम का शेड ताश के पत्तों की तरह ढह गया। घटना के समय में बड़ी संख्या में मजदूर वहां काम रहे थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 27 जून तक खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, रोशन आनंद के 2 सहयोगी को मिली बेल
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड