कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत, 40 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्‍पताल पहुंचे CM शुभेंदु

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल का एक हिस्‍सा ढ़हने से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि करीब 40 लोगों को जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stampede-like Situation at a North Kolkata Durga Puja Pandal Leaves Dozens Injured
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की आशंका, 40 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्‍पताल पहुंचे CM शुभेंदु | Image: X

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल का एक हिस्‍सा ढ़हने से भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 40 लोगों को जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूजा आयोजक भी स्थिति को संभालने के लिए तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था।

तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात

घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल का ढांचा टूटने से भी हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा। उन्होंने बताया कि मौके पर काफी भीड़ भी मौजूद थी।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

Advertisement

भगदड़ की घटना पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह घटना की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। ममता बनर्जी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और साहस देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे को लेकर TMC विधायक कुणाल घोष ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में प्रभावित लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाने की पूरी प्रक्रिया चल रही है। कुणाल घोष ने कहा कि हादसा कैसे और क्यों हुआ, इसकी जानकारी बाद में सामने आएगी, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता लोगों को बचाना और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कराना है।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मेडिकल कॉलेज में तुरंत डॉक्टर और संबंधित मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कहा कि TMC कार्यकर्ता भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- भावुक होना कमजोरी नहीं... केरल की अरुंधति ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोली- दिसंबर में होनी है मेरी शादी आप प्‍लीज आइएगा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड