अपडेटेड 19 August 2024 at 16:47 IST

Kolkata Doctor Rape: लड़की की बॉडी आपने कब देखी? पूर्व प्रिंसिपल संजीव से CBI ने अबतक क्या-क्या पूछा?

Kolkata Doctor Rape: पूर्व प्रिंसिपल संजीव घोष से कोलकाता रेप मामले में अभी तक 4 दिनों की पूछताछ हो चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Doctors protesting after woman doctor in Kolkata was raped and murdered
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Kolkata Doctor Rape: पूर्व प्रिंसिपल संजीव घोष से कोलकाता रेप मामले में अभी तक 4 दिनों की पूछताछ हो चुकी है। इन 4 दिनों में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल से कई सवाल किए हैं।

आपको बता दें कि एक नए अपडेट में सीबीआई को कोर्ट से पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की भी मंजूरी मिल गई है। CBI जल्द ही पूर्व प्रिंसिपल का पॉलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।

CBI ने संजीव घोष से कुछ इस तरह के सवाल किए हैंः

पिछले 4 दिनों की पूछताछ में सीबीआई ने अब तक पूर्व प्रिंसिपल संजीव घोष से कुछ इस तरह के सवाल किए है।

1. आपको कब इस मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया था, इससे पहले आप की पोस्टिंग कहां-कहां पर रही है?

Advertisement

2. 8-9 की रात को हुई इस घटना के बारे में आपको कब पता चला और कैसे?

3. घटना की जानकारी देने वाले ने आपको क्या बताया था? और उसके बाद आपने क्या क्या किया? सोचकर थोड़ा विस्तार से बताइए?

Advertisement

4. आपके अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ इतना बड़ा हादसा हो जाता है। जानकारी मिलने के बाद आप कब अस्पताल पहुंचते हैं?

5. जब आप हॉस्पिटल आये थे तब लड़की की बॉडी कहां पर थी

6. लड़की की बॉडी को आपने कब देखा ? आप इतने सालों से मेडिकल प्रोफेशन में हैं, बॉडी को देखने के बाद आपको क्या लगा?

7. आपने हेड ऑफ मेडिकल कॉलेज होने ने नाते उस वक्त मौजूद लोगों से क्या क्या जानकारियां ली थी? वहां पर कितने लोग मौजूद थे?

8. आपको किस किसने लड़की की मौत को लेकर क्या क्या जानकारी दी थी? विस्तार से याद करके जानकारी देने वाले के नाम के साथ बताएं?

9. पुलिस को किसने और कब कॉल किया था? पुलिस को क्या बताया गया था?

10. पुलिस किस समय हॉस्पिटल में आई थी? कितने लोग थे पुलिस वाले? उनको क्राइम सीन पर कौन लेकर गया था? आपकी पुलिस वालों से कब और क्या बात हुई थी? पुलिस वालों ने पंचनामा करने में कितनी देर लगाई, उस वक्त आप कहां थे?

11. लड़की के परिवार वालों को कब और किसने जानकारी दी थी घटना की, उनको कैसे और क्या बताया गया था?

12. परिवार वाले अस्पताल कब आये थे, उनको कौन हैंडल कर रहा था? क्या आपकी बात हुई थी फैमिली से?  

13. आपको किसने बताया था कि ये सुसाइड का केस है?

14. परिवार को गलत जानकारियां किसके कहने पर दी गई? अगर आपकी जानकारी में नहीं था तो आपने परिवार को सच क्यों नहीं बताया?

15. हम मान ही नहीं सकते कि बॉडी देखने के बाद कोई भी डॉक्टर इसे सुसाइड बोल सकता है?

16. उस रात कितने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ समेत गार्ड थे ड्यूटी पर? उनका रोस्टर कौन बनाता है?

17. आरोपी कब से यहां काम कर रहा था? उसकी हत्या में उसकी भूमिका के बारे में आपको पुलिस ने क्या बताया था?

18. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आपने किस किसको कॉल किया था?

19. आरोपी संजीव राय आपसे पहली बार कब मिला था?

20. क्या आप उसको जानते थे कि वो अस्पताल में क्या काम करता था?

21. आपके अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी, सिक्युरिटी गार्ड का नियुक्त करने वाली एजेंसियों को कौन नियुक्त करता है?

22. आप उस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी थे, क्या आपको लगता है कि आपने प्रिंसिपल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई थी?

23. कितने ऐसे डॉक्टर थे जो इस डेथ को सुसाइड बता रहे थे?

24. आपने सिर्फ उनकी जानकारी के आधार पर ही इसको सुसाइड डिक्लेयर कर दिया था या आपने खुद भी बॉडी का इंस्पेक्शन किया था?

25. एक सीनियर डॉक्टर होने के नाते आपको पता है कि किसी भी क्राइम सीन को प्रिजर्व किया जाता है> आपने ऐसा क्यों नहीं किया? क्या ऐसा करने के लिए आपके पास किसी तरह की इंस्ट्रक्शन आई थी?

26.  आपके अस्पताल के किसी भी डॉक्टर या आपने पुलिस को इंकुएस्ट प्रोसिडिंग करने से क्यों नहीं रोका था?

27.  ये सुसाइड नहीं बल्कि रेप एंड मर्डर है, इसकी जानकारी आपको सबसे पहले किसने दी थी?

28. क्या आपने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से कोई बात की थी?

29.  अगर की थी तो आपने क्या बात की और उन्होंने डेथ के बारे में अपनी क्या फाइंडिंग बताई? उन डॉक्टरों के नाम क्या थे जिनसे आपकी बात हुई थी?

30. किस टाइम हुई थी वो बात?

31. जब आपको पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की फाइंडिंग के बारे में पता चला गया था, उसके बाद आपने क्या क्या किया? किस किसको इसकी जानकारी दी और उनको क्या बताया?

32. आपने अचानक से इस्तीफा क्यों दे दिया था?

33. जिस तरह से आपने इस्तीफा दिया, उसको देखकर तो कोई भी ये समझेगा कि आप इस पूरी घटना से भागना चाहते हैं?

34. अगर हम ये मान भी लें कि आपने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया था तो जब आपको नई नियुक्ति दी गई तो आपने मना क्यों नहीं किया या थोड़ा वक्त इस घटना से उभरने के लिए क्यों नहीं मांगा?

35. हमें जानकारी मिली है कि कोलकाता का हेल्थ डिपार्टमेंट आपके ऊपर कार्रवाई करना चाहता था। इसीलिए आपने इस्तीफा दिया। ये सब एक प्लानिंग के तहत हुआ, हमारे पास इस बात के सबूत है। आप इसपर क्या कहना चाहोगे?

ये भी पढ़ेंः कोलकाता डॉक्टर रेपकांड में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने संजय राय के पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी दी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 August 2024 at 16:47 IST