Kolkata Rape Case: BJP ने कोलकाता में कल किया बंद का ऐलान, 30 अगस्त को तालाबंदी की घोषणा

कोलकाता रेप-मर्डर केस में इंसाफ की मांग कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कल बंगाल बंद का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BREAKING: BJP Calls 12-Hour Bengal Bandh Tomorrow
BJP ने कल 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का किया ऐलान। | Image: PTI

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में भारतीय जनता पार्टी ने 28 अगस्त को 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही 30 अगस्त को तालाबंदी का ऐलान किया गया है। जिस हिसाब से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सामने आई है, उसे लेकर प्रदेश की सरकार और कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा गया है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 30 अगस्त को पश्चिम बंगाल की महिला आयोग के दफ्तर पर ताला लगाने जाएंगे। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "आज शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की... हमने इस संवैधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जनता से हमारी अपील है कि वे इस हड़ताल में शामिल हों। हमारी मांग है कि छात्रों को छोड़ दिया जाए।"

छात्रों के संगठन ने निकाला मार्च

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग भी की है। दूसरी ओर छात्रों का गुस्सा भी ममता सरकार पर फूट पड़ा। तभी तो छात्रों ने अभया के लिए इंसाफ की मांग करते हुए नवान्न अभियान तक मार्च निकाला है।

पुलिस ने वाटर केनन और आंसू गैस का किया इस्तेमाल

इस बीच कोलकाता पुलिस प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। ना केवल आंसू गैस के गोल और वाटर केनन का इस्तेमाल, बल्कि कोलकाता पुलिस छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी कर रही है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब छात्र संगठन 'पश्चिम बंग छात्र समाज' और असंतुष्ट राज्य सरकार कर्मचारियों के मंच 'संग्रामी जौथा मंच' के सदस्यों सहित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प की। संतरागाछी में कुछ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर ईंटें फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र भी घायल हुए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आंसू गैस, लाठीचार्ज... अभया को इंसाफ के लिए फूटा छात्रों का गुस्सा, कोलकाता में अबतक क्या-क्या हुआ?

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड