पश्चिम बंगाल विकास में नंबर 1 बनेगा, UCC लागू करने वाला तीसरा राज्य होगा, CPM-TMC ने प्रदेश को देश से अलग करने की कोशिश की- शुवेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ताकत के दो मुख्य सोर्स बांग्लादेशी घुसपैठिए और पुलिस थे। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया की CPI (M) और TMC ने पश्चिम बंगाल को देश के बाकी हिस्सों से अलग बांटने का काम किया था, जबकि हमारी सरकार प्रदेश को देश से जोड़ने का काम करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रिपब्लिक समिट में शिरकत की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रिपब्लिक समिट में शिरकत की | Image: Republic

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में आयोजित रिपब्लिक भारत समिट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) qJ लेफ्ट पार्टियों पर जमकर हमला बोला। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हालिया राजनीतिक बदलाव 'पश्चिम बंग' को लोगों की बड़ी जीत है और अब टीएमसी का राज्य में नामोनिशान नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ताकत के दो मुख्य सोर्स बांग्लादेशी घुसपैठिए और पुलिस थे। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया की CPI (M) और TMC ने पश्चिम बंगाल को देश के बाकी हिस्सों से अलग बांटने का काम किया था, जबकि हमारी सरकार प्रदेश को देश से जोड़ने का काम करेगी।

पश्चिम बंगाल में बतौर मुख्यमंत्री अपने कामों के बारे में बताते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा. 'मैंने पहले दिन तीन फाइलों पर साइन किए। इनमें से एक जनगणना पर, एक भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़ी और एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को जमीन ट्रांसफर करने को लेकर थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी  है और गुंडाराज को खत्म कर दिया है। गैर-कानूनी इमिग्रेंट्स को डिपोर्ट करने की कोशिशें पहले से ही चल रही है। प्रशासन हिंदू रिफ्यूजी को जमीन और पक्के घर भी देगा।'

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार के आने के तीन से चार महीने के अंदर ही एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च कर दी गई। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने का पोटेंशियल है और हर सेक्टर में काम आगे बढ़ रहा है। गणपति सेलिब्रेशन के लिए बड़े इंतजाम किए गए और इस साल 13000 अतिरिक्त दुर्गापूजा पंडाल लगाए गए। इस बार गंगा सागर मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।' सीएम सुवेंदु ने गंगा सागर मेले में आने के लिए मौजूद लोगों को आमंत्रित भी किया।
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड