जानें 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे, क्या है इसके पीछे का इतिहास

Teachers’ Day 2021: शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) को बहुत ही महत्वपूर्ण दिन के रूप में मनाया जाता है

Follow : Google News Icon  
| Image: self

हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) के रूप में मनाया जाता है। यह गुरू के सम्मान में मनाया जाने वाला दिवस है। इस दिन को एक त्योहार की तरह ही सेलिब्रेट किया जाता है। शिक्षक दिवस को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का प्रतीक है। 

इस दिन स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। शिक्षक दिवस दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है, जिसमें चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान तक शामिल हैं। हालांकि हर देश में इस दिवस को मनाने की तारीख अलग-अलग है।  हालांकि, इंटरनेशनल टीचर्स डे (International Teacher's Day) 05 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसकी घोषणा साल 1994 को यूनेस्को ने की थी।

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? 

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's  Day) मनाने के पीछे एक कहानी है। कहा जाता है कि एक बार सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) से उनके छात्रों ने उनके जन्मदिन का आयोजन करने के लिए पूछा। तब राधाकृष्णन ने उनसे कहा कि आप मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हैं यह अच्छी बात है, लेकिन अगर आप इस खास दिन को शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान और समर्पण को सम्मानित करते हुए मनाएं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। उनकी इसी इच्छा का सम्मान करते हुए हर साल पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

 शिक्षा दिवस इतिहास- History of Teacher's  Day

 दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें : CJI एनवी रमना बोले- 'मैं सचिन तेंदुलकर नहीं हूं, कोई भी मुकाबला जीतने के लिए पूरी टीम को करनी होती है मेहनत'

जब डॉ. एस राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ छात्र व मित्र उनके पास पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें अपना जन्मदिन मनाने की अनुमति दें। उन्होंने उत्तर दिया कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय इस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (teachers day on 5 september) के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा। तब से उनकी जयंती यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (teachers day on 5 september)  के रूप में मनाया जाने लगा। 

Advertisement

पांच सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से नवाजा गया था। 

ये भी पढ़ें : मानसिक बीमारी को लेकर WHO की बड़ी चेतावनी, ' साल 2030 तक 78 मिलियन लोग होंगे डेमेंटिया से ग्रस्त'

क्या होता है शिक्षक दिवस पर? 

शिक्षक दिवस (Teacher's  Day) के अवसर पर देशभर से ऐसे  महान शिक्षकों का चुनाव किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है और उन्हें भारत सरकार (Indian government) द्वारा पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है।  

ये भी पढ़ें :  कौन हैं सर्वपल्ली राधाकृष्णन? क्यों उनके जन्मदिन पर ही मनाया जानें लगा शिक्षक दिवस

Published By :
Chandani sahu
पब्लिश्ड