Weather: कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं, 2-3 दिनों तक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर; जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हो गए हैं। शीतलहर के बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक कई जगहों पर लोग धूप के लिए भी तरस सकते हैं। आइए जानें IMD का ताजा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
know weather update no relief from cold yet fog to hit north india delhi ncr imd issues alert
कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं, 2-3 दिनों तक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर | Image: RBHARAT

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में ठंडी हवा चल रही है, जिससे लोग परेशान हैं। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर लोग धूप के लिए भी तरस सकते हैं।

पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार 13, जनवरी को ताजा आंकड़ा जारी किया। आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर लोग धूप के लिए भी तरस रहे हैं। पंजाब और हरियाणा की कई जगहों पर ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान और झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी

कड़ाके की ठंड का असर सिर्फ हिमाचल, उत्तराखंड से सटे राज्यों में ही नहीं, बल्कि राजस्थान और झारखंड में भी देखा जा सकता है। IMD के अनुसार इन राज्यों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर की बहुत संभावना बनी हुई है। इस दौरान धूप भी नहीं निकल सकता है। राजस्थान का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

बिहार-ओडिशा वालों को भी ठंड से राहत नहीं

कड़ाके की ठंड और शीतलहर की मार से यूपी से लेकर बिहार और ओडिशा भी अछूता नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इन राज्यों में भी शीतलहर की बहुत संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में इसका असर सबसे अधिक रहने वाला है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दुनिया के 40% GDP पर कब्जा... ट्रंप टैरिफ और दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच BRICS की अध्यक्षता भारत के लिए क्यों अहम?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड