जानिए कैसे 4 साल में अग्निवीरों के प्रदर्शन को ट्रैक करेगी सरकार, ASAAN से कई एजेंसियों को मिलेगी मदद

रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के डेटा को रिकॉर्ड और मैनेज करने के लिए एक वेब एप्लीकेशन की शुरुआत की है।

Follow : Google News Icon  
PC: PTI
PC: PTI | Image: self

केंद्र सरकार ने सेना में सेवा देने के लिए 4 साल की प्रक्रिया के तहत सैनिकों की पहली भर्ती पूरी तक ली है। इसके तहत देश की तीनों सेनाओं में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की गई है, जिनके पहले बैच की ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है। 4 साल तक सेना में सेवा देने वाले इन सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। अब रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के डेटा को रिकॉर्ड और मैनेज करने के लिए एक वेब एप्लीकेशन की शुरुआत की है। इस एप्लीकेशन में अग्निवीरों के बारे में सभी जानकारी रखी जाएगी, ताकि 4 साल की उनकी सर्विस के दौरान और उसके बाद उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। इस एप्लीकेशन का नाम ASAAN दिया गया है।

अग्निपथ एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्किंग के लिए सेना सॉफ्टवेयर (ASAAN) एक वेब आधारित इन हाउस एप्लीकेशन है। इस वेबसाइट को आर्मी डेटा नेटवर्क पर होस्ट किया गया है। यह वेबसाइट सभी अग्निवीरों के डेटा का रिकॉर्ड रखेगी। इस वेबसाइट में अग्निवीरों की भर्ती, रिकॉर्ड कार्यालयों, ट्रनिंग सेंटरों, यूनिट्स और मानव संसाधन विकास केंद्र (HRDC) के लिए मॉड्यूल है। 

ASAAN के तहत सभी एजेंसियों में तैनात होने वाले अग्निवीरों के डेटाबेस की जानकारी भरी जाएगी। इसमें इन सभी के मूल्यांकन और स्क्रीनिंग के साथ-साथ सभी डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखे जाएंगे। बताते चलें कि अब तक सेना में तैनात होने वाले सभी कर्मियों के रिकॉर्ड को मैनुअल तरीके से तैयार किया जाता था। अब इस एप्लीकेशन के सहारे आसानी से अग्निवीरों का डेटा रखा जाएगा। 

कैसे काम करेगा ASAAN एप्लीकेशन?

रक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए इस एप्लीकेशन में मौजूद डेटा अग्निवीरों को दिखाई देंगे। इसमें भर्ती के बाद 4 सालों तक उनके पूरे प्रदर्शन के बारे में जानकारी मौजूद होगी। 

Advertisement

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से ये डेटा अग्निवीरों के आगे की सहायता के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। सरकार इस डेटा को अलग-अलग एजेंसियों को सौंप सकती है, जो 4 साल बाद सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों को नौकरी देंगे। 

18-23 वर्ष आयु वर्ग के 19000 सेना में भर्ती अग्निवीरों का पहला बैच 3 जनवरी मंगलवार को देश भर के कई स्थानों पर प्रशिक्षण में शामिल हुआ। अग्निवीरों के पहले बैच के लिए आवेदन वर्तमान में 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Army Agniveer: सेना के अग्निवीरों की ट्रेनिंग आज से हुई शुरू,जानिए कहां बना है पहला बैच

Published By:
 Nripendra Singh
पब्लिश्ड