मॉकड्रिल को लेकर किरण बेदी ने दी खास TIPS, 'अगर इंटरनेट बंद हो जाए तो रेडियो पास रखें' बताया देशभक्ति की रिहर्सल

देशभर में 7 मई को होने वाली मॉकड्रिल को पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने इसे सराहनीय कदम बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Bedi Tips on Mock Drill
मॉकड्रिल पर बोलीं किरण बेदी | Image: @thekiranbedi

Kiren Bedi Tips on Mock Drill: देशभर में 7 मई को होने वाली मॉकड्रिल को पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी सेनाएं आसमान, जमीन और समंदर पर देश की रक्षा कर रही हैं, वैसे ही आम नागरिकों को भी आपदा के समय एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने इसे देशभक्ति की रिहर्सल बताते हुए कहा कि जब सायरन बजे, तो हमें पता होना चाहिए कि क्या करना है।

किरण बेदी ने स्पष्ट रूप से कहा- 'ये बिल्कुल ठीक किया गया है, यह मॉकड्रिल दरअसल हमारी तैयारी है, अगर अचानक आपदा आए तो हम घबराएं नहीं बल्कि ठंडे दिमाग से काम लें। देश की सेवा सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं होती, हम घरों के भीतर रहकर भी इसे निभा सकते हैं।'

खुद को, अपने परिवार और पड़ोसियों को बचाना सीखें- किरण बेदी

किरण बेदी ने जनता को सुझाव दिया कि अगर उस दिन इंटरनेट बंद हो जाए, तो रेडियो को अपने पास रखें। क्योंकि ऐसे वक्त में जानकारी का भरोसेमंद स्रोत वही हो सकता है। हमारे फर्ज की शुरुआत यहीं से होती है। देश के अंदर रहकर खुद को, अपने परिवार और पड़ोसियों को बचाना है।

मॉकड्रिल को लेकर किरण बेदी ने दी खास टिप्स

मॉकड्रिल जहां एक ओर आपदा प्रबंधन का अभ्यास है, वहीं नागरिकों में सतर्कता और अनुशासन की भावना पैदा करने का भी एक प्रयास है। किरण बेदी की अपील के बाद आम जनता में इस अभ्यास को लेकर जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने की उम्मीद है।

Advertisement

मॉकड्रिल की तैयारी पूरी

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मॉकड्रिल (Mock Drill Practice) कराने को लेकर हर राज्य को आदेश दे दिए हैं। पाकिस्तान के साथ युद्ध होने की आशंका के बीच देश की जनता को तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं, सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल भी आज की गई।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे NSG कमांडो

NSG कमांडो की चार सदस्यीय टीम ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची, उन्होंने यहां सुरक्षा की समीक्षा की, एसपी पुरी विनीत अग्रवाल ने कहा कि एनएसजी कमांडो की चार सदस्यीय टीम रेगुलर प्रक्रिया के तहत जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा समीक्षा करने पहुंची है। अधिकारी भले ही इसे नियमित प्रक्रिया बता रहे हैं लेकिन आम नागरिक इसे मॉक ड्रिल से ही जोड़कर देख रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली में सुरक्षाबलों की तैयारी

देश की राजधानी नई दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा है। नई दिल्ली के कनॉट पैलेस इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तैयारी की है।

लखनऊ में भी हो रही है प्रैक्टिस

पुलिस, जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस ने लखनऊ की पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की प्रैक्टिस की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल देश भर में मॉक ड्रिल होगा, हम आज उसकी तैयारी कर रहे हैं।  

डल झील में भी मॉक ड्रिल की प्रैक्टिस

जम्मू-कश्मीर की डल झील में मॉक ड्रिल करने के लिए अभ्यास किया गया है, एसडीआरएफ ने यहां प्रेक्टिस की है।

यह भी पढ़ें : Periods: पीरियड्स के दौरान उल्टी क्यों होती है?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड