अपडेटेड 26 October 2023 at 10:05 IST

Sharad Purnima Kheer: शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाई जाती है खीर? क्या है इसका महत्व और फायदे

Sharad Purnima के दिन खीर बनाने का विधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन खीर क्यों बनाई जाती है और इसका महत्व क्या है। 

Follow : Google News Icon  
Sharad Purnima Par Kheer Kyo Banai Jati Hai

image- shutterstock
Sharad Purnima Par Kheer Kyo Banai Jati Hai image- shutterstock | Image: self

Sharad Purnima Par Kheer Kyo Banai Jati Hai: साल की सभी 12 पूर्णिमाओं में सबसे बड़ी और खास मानी जाने वाली शरद पूर्णिमा को आने में अब बस कुछ दिन और बचे हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन खीर बनाने का विधान भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन खीर क्यों बनाई जाती है, नहीं तो चलिए Sharad Purnima पर खीर बनाने का महत्व और फायदे के बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • इस साल कब है शरद पूर्णिमा का पर्व?
  • शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाते हैं खीर क्या है इसका महत्व?
  • कब खानी चाहिए शरद पूर्णिमा की खीर?
  • शरद पूर्णिमा की खीर खाने के क्या हैं फायदे?

इस साल कब है शरद पूर्णिमा का पर्व?

धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाने वाला शरद पूर्णिमा का पर्व इस साल 28 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा।  

शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाते हैं खीर क्या है इसका महत्व?

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन खीर बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, लेकिन बहुत लोग ही जानते हैं कि आखिर इस दिन खीर क्यों बनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती है और यही वजह है कि इस दिन खीर बनाई जाती है और रात में चंद्रमा की रोशनी में रख दी जाती है, ताकी खीर में चंद्रमा की रोशनी पड़े और इसमें भी अमृत का प्रभाव हो सके। 

Advertisement

महत्व
कहा जाता है कि अगर शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima Kheer) के दिन चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर को खाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र से जुड़ी हर वस्तु जागृत होती है। वहीं दूध को चंद्र से जोड़ा गया है। ऐसे में इन दोनों के मिलन से खीर अमृत बन जाता है। 

कब खानी चाहिए शरद पूर्णिमा की खीर?

रात में खीर (Kheer) बनाकर पतले कपड़े से इसे ढककर चांद की रोशनी में रख दें फिर करीब 11 बजे के आसपास मां लक्ष्मी को इसका भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में खाएं और बांटे।

Advertisement

शरद पूर्णिमा की खीर खाने के क्या हैं फायदे?

ऐसी मान्यता है कि Sharad Purnima की रात में चांद की रोशनी में रखी हुई खीर खाने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। कहते हैं जो लोग बीमारियों से परेशान होते हैं उनके लिए शरद पूर्णिमा की खीर अमृत का काम करती है।

यह भी पढ़ें... Karwa Chauth: करवा चौथ पर क्यों दिया जाता है पानी में दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य, जानें क्या है नियम 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर क्यों की जाती है चांद की पूजा? क्या है इसका महत्व

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 October 2023 at 10:01 IST